By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: धर्मांतरण की शर्त पर समझौता! प्रिंसिपल ने शिक्षिका का करवाया धर्मांतरण, पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG News: धर्मांतरण की शर्त पर समझौता! प्रिंसिपल ने शिक्षिका का करवाया धर्मांतरण, पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG News: धर्मांतरण की शर्त पर समझौता! प्रिंसिपल ने शिक्षिका का करवाया धर्मांतरण, पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR….

News Desk
Last updated: 2025/05/11 at 8:26 PM
News Desk
Share
5 Min Read
CG News: धर्मांतरण की शर्त पर समझौता! प्रिंसिपल ने शिक्षिका का करवाया धर्मांतरण, पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR….
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। बेरोजगार इंजीनियर की पत्नी जीपीएम के मुख्यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य करती है। उसने अपने इंजीनियर पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज करवा दिया है।

Contents
नौकरी छुड़वाने के डर से धर्म परिवर्तन का आरोपशून्य में अपराध कायम

महिला का पति जब समझौता कर वापस घर गृहस्थी बसाने की बात करने पहुंचा तो उसकी पत्नी ने कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल के कहने पर उसने ईसाई धर्म अपना लिया है। आप भी मेरी प्रिंसिपल से मिलकर ईसाई धर्म अपनाओ तब मैं समझौता करूंगी। पति ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की है। पति की शिकायत पर सुनने में अपराध दर्ज कर घटनास्थल मध्यप्रदेश होने के चलते जांच के लिए वहां भेजा है।

मयंक पांडे (36) पिता मोहन पांडे हाईकोर्ट के पीछे गोल्डन पार्क कॉलोनी चकरभाठा

में रहते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वह वर्तमान में बेरोजगार है। उनका विवाह 10 फरवरी 2019 को रंजना पांडे पिता अन्नि पांडे निवासी आमाडांड़ कोतमा थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश से सामाजिक हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार पारीवारिक सहमति से बिलासपुर पल्लव भवन रिंग रोड़ में हुआ था। इंजीनियर की पत्नी रंजना पांडे मुख्यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल कुम्हारी जिला जीपीएम में शिक्षिका हैं।

मयंक पांडे ने अपनी शिकायत में बताया है कि मेरे व मेरी पत्नि रंजना पाण्डेय के मध्य पारीवारिक विवाद होने से मेरी पत्नि के द्वारा मेरे व मेरे माता पिता के खिलाफ 26 सितंबर 2024 को महिला थाना अनुपपुर में दहेज प्रताड़ना 498 एवं अन्य धाराओ में पुलिस को गुमराह करते हुए एफ.आई.आर. दर्ज कराई हैं। उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय कोतमा जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश में विचाराधीन हैं।

इंजीनियर ने बताया है कि इसी वर्ष 10 मार्च को कोतमा न्यायालय में मैं प्रकरण की पेशी में उपस्थिति के लिए गया था। पेशी के दौरान मेरी पत्नि मुझसे मिली थी, इतना सब होने के बाद भी मैं अपनी पत्नि को आपसी समझौता कर पुनः नए सिरे वैवाहिक जीवन की शुरूवात करने के लिए बोला।

इंजीनियर की शिकायत के अनुसार समझौते की बात सुनकर उनकी पत्नी ने उन्हें कहा कि डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुम्हारी मरवाही जिला जी.पी.एम. की प्रिंसपल मैडम केरोलाईन मैरी ने मेरी बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) कराई हैं। और मुझे भी बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) कराने के लिए बोली हैं।

कहते हुए मुझे मेरी पत्नि बोली कि पहले तो आप मेरी प्रिंसपल मैडम केरोलाईन मैरी से मिलो वह आपका कहीं न कहीं जाब लगवा देगी एवं वह आपको बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) का पचास हजार रूपये भी देंगी बस आपको मेरी तरह बेपटिरमा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) करना है, उसके बाद आप किसी भी आदमी को बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) के लिए लाओगें तो प्रिंसपल मैडम हर आदमी का बीस हजार रूपये आपको देंगी, इस शर्त पर वह मुझसे समझौता कर सारे प्रकरण वापस ले लुंगी बोली हैं। इंजीनियर मयंक पांडे अपना धरो परिवर्तन नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने थाना पहुंचकर अपनी पत्नि और स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है।

नौकरी छुड़वाने के डर से धर्म परिवर्तन का आरोप

इंजीनियर मयंक पांडे ने अपनी शिकायत में बताया है कि स्कूल की प्रिंसिपल उसके धर्मांतरण करवाने के लिए अच्छी जगह नौकरी देने के अलावा 50 हजार रुपए देने का लालच भी दे रही थीं। इसके अलावा अन्य लोगों के धर्मांतरण करवाने पर प्रति व्यक्ति बीस हजार रुपए देने का लालच दिया है।

इंजीनियर के अनुसार उसकी पत्नी रंजना पाडेण्य उसके स्कूल की प्रिंसपल मैडम केरोलाईन मैरी के अधिनस्थ नौकरी करती हैं नौकरी न छुड़ा दे कहकर डर से स्वयं बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) की हैं तथा मुझे भी दबाव बना रही हैं। इंजीनियर ने अपनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाकर अपमान करने की बात कह अपनी पत्नि रंजना पाडेण्य व प्रिंसपल केरोलाईन मैरी प्रिंसिपल डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुम्हारी मरवाही जिला जी.पी.एम. के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

शून्य में अपराध कायम

शिकायत मिलने पर चकरभाठा थाने में रंजना पांडे और प्राचार्य केरोलाईन मैरी के विरुद्ध धारा 299,3(5) बीएनएस के तहत शून्य में अपराध दर्ज किया गया है। चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि घटनास्थल मध्यप्रदेश जिला अनूपपुर होने की वजह से शुन्य में अपराध कायम कर जांच के लिए अनूपपुर के संबंधित थाने में केस डायरी भेजी जाएगी। आगे की कार्यवाही वहीं से होगी।

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk May 11, 2025 May 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
Next Article कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?