By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG- छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG- छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG- छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…

News Desk
Last updated: 2025/04/28 at 3:47 PM
News Desk
Share
5 Min Read
CG- छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…
SHARE

जगदलपुर. बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. यहां छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र के जवानों ने मोर्चा संभाला है. बिहार व झारखंड से भी सुरक्षा बल पहुंचने की खबर है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर जवानों के घेरे में फंसे नक्सलियों की बड़ी लिस्ट लल्लूराम डॉट कॉम के हाथ लगी है, जिसमें नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश समेत कई लीडरों के नाम शामिल हैं.

Contents
हीटवेव के शिकार हो चुके 40 जवाननक्सलियों के पास महीनेभर का है राशनकर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर ये बड़े नक्सली लीडर हैं मौजूदनक्सल ऑपरेशन पर पूरे देश की नजरबिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बलों के पहुंचने की खबर

दरअसल सरकार ने यह ऐलान कर दिया है कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर समेत पूरे देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करना है. इसके बाद जवानों ने कमर कस ली है. नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. हर मिशन में जवानों को लगातार बड़ी सफलताएं भी मिल रही.

इसी बीच नक्सलियों की तरफ से शांति वार्ता की पेशकश भी की गई. रूपेश जो उत्तर-दक्षिण सबजोनल कमेटी का प्रमुख है, उसने एक पत्र जारी कर लिखा था कि हमें 1 महीने का वक्त दीजिए. हम वार्ता के लिए माहौल तैयार करना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने कोई ढील नहीं दी और इसी कड़ी में बस्तर-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर खूंखार नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली.

हीटवेव के शिकार हो चुके 40 जवान

सूचना मिलते ही तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ की फोर्स को मिलाकर एक स्पेशल ऑपरेशन प्लान किया गया. युवा और जांबाज जवानों की टीम तैयार की गई, जो इन दुर्गम पहाड़ियों में टिक सके, लड़ सके और जीत सके. अब तक इस ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. जवानों ने चारों तरफ से पहाड़ियों को घेर लिया है और धीरे-धीरे चोटी की ओर बढ़ रहे हैं.

हालांकि गर्मी ने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. अब तक 40 जवान हीटवेव का शिकार हो चुके हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को सफल बनाने बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया गया है.

नक्सलियों के पास महीनेभर का है राशन

करीब 1 महीने का राशन और पहाड़ पर प्राकृतिक पानी के स्रोत नक्सलियों को ताकत दे रहे हैं. ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक गुफा भी मिली, जिसमें एक शिवलिंग स्थापित था, लेकिन वहां कोई नक्सली नहीं मिला.

कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर ये बड़े नक्सली लीडर हैं मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश, आजाद ये सभी बड़े सीसी मेंबर मौजूद हैं. इनके साथ चंद्रन्ना, सुजाता, विकल्प, विज्जा, उर्मिला, गंगा, अभय, पापा राव और देवा के अलावा बटालियन नंबर 1 और 2 के लगभग सभी बड़े नक्सली भी वहां मौजूद हैं. यानी अगर ये ऑपरेशन सफल होता है तो बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट जाएगी.

नक्सल ऑपरेशन पर पूरे देश की नजर

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को निर्णायक दौर में पहुंचा दिया है. हर दिन नक्सलियों के लिए आखिरी सुबह साबित हो रही है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी. साथ ही कई हथियार भी बरामद किए गए थे. पुलिस ने साफ कह दिया है कि जब तक नतीजा नहीं निकलेगा ऑपरेशन जारी रहेगा. यह बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन है और अब पूरे देश की नजर इस निर्णायक लड़ाई पर टिकी है.

बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बलों के पहुंचने की खबर

नक्सल ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. नारायणपुर, कांकेर जिले के सुरक्षा बल कर्रेगुट्टा पहुंचे हैं. इसके अलावा बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों के पहुंचने की खबर है. कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में पहले से ही तीन राज्यों छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 10 से 12 हजार की संख्या में जवान मोर्चा संभाले हुए हैं.

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk April 28, 2025 April 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तानी भाई-बहन रायगढ़ में पकड़ाए, गलत जानकारी देकर बनवाया फर्जी वोटर आईडी कार्ड पाकिस्तानी भाई-बहन रायगढ़ में पकड़ाए, गलत जानकारी देकर बनवाया फर्जी वोटर आईडी कार्ड
Next Article CG News- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस… CG News- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?