By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG -बेटे ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > CG -बेटे ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राज्य

CG -बेटे ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last updated: 2024/08/14 at 3:31 PM
Share
3 Min Read
CG -बेटे ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
SHARE

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी बेटे ने मां सहित दो लोगों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसकी बीमारी के चलते ही परिवार ने उसे अलग एक घर में रखा हुआ था।जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, थाना बोधघाट को सूचना मिली कि नकटी सेमरा गांव, राइस मिल के पीछे स्थित मकान में रहने वाले रिक्की दास पिता रतन दास ने दो लोगों कि हत्या कर दी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नकटी सेमरा गांव में रिक्की दास 39 वर्ष पिछले तीन साल से एक एस्बेस्टस सीट वाले मकान में रह रहा था।

उसकी पत्नी एवम बच्चे करीब 8 साल पहले उसे छोड़कर चले गए। आरोपी राजधानी बस में कंडक्टरी का काम करता था जिसे वह लगभग 12 साल पहले ही छोड़ दिया था।कोई काम नहीं करता था, घर वालों से अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी, बच्चे, माँ सबने रिक्की दास को अकेले छोड़ दिया था इस कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा और मानसिक रूप से तनाव व विचलित मन स्थिति का हो गया था।

मानसिक रूप से बीमार

उसकी हरकतों से परेशान मृतिका माँ ने भी उसे नकती सेमरा के घर में रहने के लिए भेज दिया था। आर्थिक तंगी होने से गुस्सा रहता था। मां ही उसे राशन देने जाती थी। 11 अगस्त को आरोपी रिक्की दास की मां चप्ला दास (हाट कचौरा) अपने बहिन के बेटे देवानंदा हीरा (मलकानगिरी) के साथ आरोपी को राशन देने के लिए गई थी। दोपहर 3.30 बजे आरोपी ने कहा मुझे अकेला मरने के लिए छोड़ दिए हो, तुम लोग मेरी जिंदगी बरबाद कर दिए हो कहते हुए अपनी पुरानी बातों पर खुन्नस निकालते हुए, अपनी मां से झगड़ा करने लगा और उसी दौरान साथ में खड़ा मौसेरा भाई देवानंदा द्वारा लड़ाई झगड़ा मत करो कहने पर उसे लोहे के मोटे पाइप से सिर पर वार कर मर्डर कर दिया। अपनी मां को भी जान से मारने की नियत से उसके भी सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत ईलाज के दौरान डिमरापाल में हो गई। मौके पर तत्काल जीरो में मर्ग तथा 103.1, 238 BNS अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। FSL टीम को भी बुलाया गया था। आरोपी रिक्की दास कस्टडी में है, विवेचना जारी है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में टीआई को किया गया निलंबित…जानिए क्या है पूरा मामला छत्तीसगढ़ में टीआई को किया गया निलंबित…जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article बलरामपुर में ACB की रेड : अपने ही ऑफिस के प्यून से रिश्वत मांगने वाला अधिकारी रंगे हाथों पकड़ाया, टीम की दबिश से BEO दफ्तर में हड़कंप बलरामपुर में ACB की रेड : अपने ही ऑफिस के प्यून से रिश्वत मांगने वाला अधिकारी रंगे हाथों पकड़ाया, टीम की दबिश से BEO दफ्तर में हड़कंप
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?