By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगरीय निकाय चुनाव से पहले सत्ता परिवर्तन, महापौर ने किया नए सदस्यों का गठन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नगरीय निकाय चुनाव से पहले सत्ता परिवर्तन, महापौर ने किया नए सदस्यों का गठन
छत्तीसगढ़राज्य

नगरीय निकाय चुनाव से पहले सत्ता परिवर्तन, महापौर ने किया नए सदस्यों का गठन

Last updated: 2024/06/23 at 3:55 PM
Share
4 Min Read
नगरीय निकाय चुनाव से पहले सत्ता परिवर्तन, महापौर ने किया नए सदस्यों का गठन
SHARE

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम में नए मंत्री मंडल यानी कि नये एमआईसी सदस्यों की घोषणा हो गई है, महापौर सफीरा साहू ने अपने मंत्री मंडल में उनके साथ बीजेपी में शामिल होने वाले 4 पार्षदों को इसमें जगह दी है, 10 विभाग वाले इस एमआईसी की सूची में 4 ऐसे पार्षदों को जगह मिली है जो पहले कांग्रेस में थे और उन्होंने महापौर के साथ बीजेपी में प्रवेश किया था.

यानी वे पहले कांग्रेस में थे और लोकसभा चुनाव के पहले पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिससे निगम में कांग्रेस की सरकार गिर गई, वहीं अन्य 6 मंत्रिमंडल  में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्षद योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन ,भारती श्रीवास्तव और निर्मल पाणिग्रही को शामिल किया गया है. हालांकि इससे कुछ पार्षदों की उम्मीदों पर पानी जरूर फिर गया है.

अचानक निगम में सरकार पलट गई
साढ़े चार साल तक सत्ता में काबिज रहे कांग्रेस की सरकार में ऐन लोकसभा के पहले अचानक महापौर के पाला बदल लेने के बाद अचानक निगम में सरकार भी पलट गई. अब बीजेपी की महापौर सफीरा साहू ने अपनी  नई एमआईसी भी तैयार कर ली है. ऐसे में अब कांग्रेस के पार्षद सदन में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, वही अब निगम में सत्ता परिवर्तन से  कांग्रेस  जल्द ही निगम नेता प्रतिपक्ष की घोषणा  कर सकती है.

चार पार्षदों को एमआईसी में मिली जगह
दरअसल जगदलपुर नगर निगम के अंतर्गत कुल 48 वार्ड है, पिछले नगरीय निकाय चुनाव में इस नगर निगम में कांग्रेस के 28 पार्षदों ने चुनाव जीतकर निगम में अपनी सरकार बनाई थी, साथ ही प्रत्यक्ष रूप से महापौर का चुनाव करते हुए कांग्रेस की पार्षद सफिरा साहू को महापौर बनाया, हालांकि साढ़े 4 साल निगम में सरकार चलाने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महापौर साफिरा साहू ने दल बदलते हुए अपने साथ चार अन्य कांग्रेसी पार्षदों के साथ मिलकर बीजेपी में प्रवेश कर लिया, हालांकि इस दौरान महापौर पर कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर आरोप लगाए.

वहीं महापौर ने भी कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया, वहीं अब निगम चुनाव से कुछ महीने पहले ही जगदलपुर नगर निगम में सत्ता परिवर्तन हो गया है और अब यहां बीजेपी की सरकार बन गई है, वहीं कांग्रेसी पार्षदों के एमआईसी को भंग करते हुए महापौर ने नया एमआईसी सदस्य बनाया है, जिसमें उनके साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी प्रवेश करने वाले 4 पार्षदों को अपने एमआईसी में शामिल किया है.

कांग्रेस ने तय नहीं किया है अपना निगम नेता प्रतिपक्ष
साथ ही 6 बीजेपी के पार्षदों को एमआईसी का सदस्य बनाकर उनमें विभाग भी बंटवारा कर दिया है. इधर निगम के एमआईसी सदस्यों के बदले जाने और नगर निगम में बीजेपी की सरकार बनने  के बाद अब तक कांग्रेस ने अपना निगम नेता प्रतिपक्ष तय नहीं किया है, इधर एमआईसी बदलने से दोनों ही पार्टी के पार्षदों के बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है.

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

June 23, 2024 June 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Train Update: छत्तीसगढ़ में इस रूट पर ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट Train Update: छत्तीसगढ़ में इस रूट पर ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट
Next Article NEET-UG Exam गड़बड़ी मामले में CBI का बड़ा एक्शन NEET-UG Exam गड़बड़ी मामले में CBI का बड़ा एक्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?