By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मौसम का बदलता मिजाज: मरुधरा में बादल बरस रहे और जहां गंगा है वहां बारिश ही नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > मौसम का बदलता मिजाज: मरुधरा में बादल बरस रहे और जहां गंगा है वहां बारिश ही नहीं
देश

मौसम का बदलता मिजाज: मरुधरा में बादल बरस रहे और जहां गंगा है वहां बारिश ही नहीं

Last updated: 2024/09/15 at 9:37 AM
Share
4 Min Read
मौसम का बदलता मिजाज: मरुधरा में बादल बरस रहे और जहां गंगा है वहां बारिश ही नहीं
SHARE

पटना। मरुस्थल कहे जाने वाले राजस्थान में इस बार बारिश ने बीते 49 बरसों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 62 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश का कोई भी जिला इस बार सूखा नहीं रहा। वहीं जिस बिहार से होकर गंगा नदी गुजरती है, वहां इस बार सामान्य से करीब 32 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार इस साल बिहार में सामान्य से 25 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है।
बिहार समेत अलग-अलग राज्यों में हाल के कुछ सालों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। कुछ राज्यों में जहां काफी कम बारिश हो रही है, वहीं कुछ प्रदेशों में सामान्य से अधिक वर्षा हो जा रही है। कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट रहा है। इसके अलावा में ठंड भी सामान्य महीनों में न होकर कुछ दिनों में ही बहुत अधिक जो जाती है। देशभर में इस बदलते मौसम के बीच राजस्थान से भी हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। गंगा नदी बिहार के कई जिलों से होकर गुजरती है। लेकिन, फिर भी इस बार बिहार में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। बिहार में अब तक 451.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन ये 31 प्रतिशत कम यानी 311.9 मिमी ही हुई। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगस्त तक सामान्य बारिश 545.1 मिमी होनी थी। लेकिन, अब तक सिर्फ 373.2 मिमी बारिश हुई है। यह मानसून में अब तक के औसत बारिश की तुलना में 32 फीसदी कम है। यानी बिहार में बारिश औसत से करीब 172 मिमी कम हुई है। बता दें, मानसून सीजन में जून से सितम्बर के बीच बिहार में 992.2 मिमी बारिश को सामान्य माना जाता है। लेकिन, इस बार यह आंकड़ा कम है।
मरुधरा राजस्थान में इस बार अब तक 664 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है जो कि सामान्य से 61 प्रतिशत ज्यादा है। इससे पहले साल 1975 में मानसून सीजन में 665 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग जयपुर केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शमां ने बताया कि इस साल करीब 49 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा है और बारिश का सीजन अभी भी जारी है। सामान्य से 61 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान के अधिकतर जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वायुमंडल में आद्रता की मात्रा 60 से 80 फीसदी तक है। इस कारण मौसम उमस भरी बनी हुई है। एक चक्रवातीय परिसंचरण समुन्द्र तल से 7.6 किमी उपर बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश के तटीय प्रदेश के आस पास बनी हुई है। यह धीरे धीरे आगे की ओर बढ़ रही है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी के तटीय प्रदेशों में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। 16 सितंबर तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

September 15, 2024 September 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डोडा की रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले-इस बार का चुनाव तीन खानदानों और नौजवानों के बीच
Next Article टीचर ने स्कूल में बनाए नाबालिग छात्र से यौन संबंध, अब कोर्ट सुनाएगा सजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?