By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बेटी पर जनलेवा हमला और मासूम बेटे की हत्या, कलयुगी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बेटी पर जनलेवा हमला और मासूम बेटे की हत्या, कलयुगी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बेटी पर जनलेवा हमला और मासूम बेटे की हत्या, कलयुगी पिता को पुलिस ने भेजा जेल

Last updated: 2024/09/11 at 3:46 PM
Share
2 Min Read
SHARE

कबीरधाम.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 5 सितंबर को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेहूंटा कला गांव में एक कलयुगी शराबी पिता ने बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, फिर बेटे को अपने साथ ले जाकर गला घोंटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि,आरोपी को उपचार के बाद बचा लिया गया। मंगलवार यानी 10 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू (उम्र 48) निवासी ग्राम रेहूंटा कला ने बेटी मनीषा साहू (उम्र 20) का किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था। इसके बाद बेटे बलराम साहू उम्र 6 साल का गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी रामफल साहू को ग्राम दूल्लीपार के चेक डेम के पास देखकर पकड़ा। गांव वालों द्वारा पूछने पर बताया कि वारदात की रात को अपनी लड़की मनीषा को टंगिया से तीन-चार बार मारा और घर की कुंडी बाहर से लगाकर अपने छह वर्षीय बेटे बलराम को लेकर गांव के चेक डेम पास खेत में चला गया। रात में ही अपने बेटे बलराम का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया था। आरोपी के खिलाफ थाना कुंडा में धारा 109 (1) व 103(1) के तहत हत्या का प्रयास व हत्या का अपराध दर्ज किया। आरोपी द्वारा जहर खाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन से सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। आज मंगलवार को जिला अस्पताल कवर्धा से डिस्चार्ज करने पर थाना कुंडा पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार टंगिया को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने से दोनों प्रकरण में अलग-अलग रिमांड तैयार कर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 11, 2024 September 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दाखिले रद्द कराने पर 1000 रुपये काटकर फीस लौटाई जाएगी, विलंब शुल्क वापस नहीं दाखिले रद्द कराने पर 1000 रुपये काटकर फीस लौटाई जाएगी, विलंब शुल्क वापस नहीं
Next Article छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटनाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने पांच प्वॉइंट्स में बताए बचने के उपाय छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटनाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने पांच प्वॉइंट्स में बताए बचने के उपाय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?