By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत, जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत, जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत, जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद

News Desk
Last updated: 2024/12/25 at 3:25 PM
News Desk
Share
2 Min Read
छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत, जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद
SHARE

खैरागढ़.

जिले के सेम्हरा में एएसपी के गनमैन डोमन वर्मा और उसके परिवार को गांव वालों ने बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया है. मामला जमीन विवाद से शुरू होकर बहिष्कार तक पहुंचा है. दरअसल, गनमैन डोमन वर्मा के पिता चंद्रेश वर्मा और पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर बीते अक्टूबर महीने में विवाद हुआ था.

मामले को सुलझाने के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों ने दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपए जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में चंद्रेश वर्मा ने गांव के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद से गांव वालों ने डोमन वर्मा और उसके परिवार को बहिष्कार करने का फैसला कर दिया.

दुकानदार सामान देने से करते है मना
गांव से बहिष्कृत डोमन वर्मा का परिवार सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है. उनकी पत्नी यमुना वर्मा ने बताया कि, “गांव वाले हमसे बात नहीं करते. तालाब पर नहाने जाते हैं, तो लोग मुंह फेर लेते हैं. गांव में भागवत हो रही है, लेकिन हमें बुलाया तक नहीं गया. जब दुकान पर सामान लेने जाते हैं, तो दुकानदार सामान देने से मना कर देता है. मेरे पति पुलिस में हैं, फिर भी उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है. गांव के लोग हम पर गंदे आरोप लगाते हैं. हम बहुत परेशान हैं और न्याय चाहते हैं.”
मामले पर सरपंच और SDOP ने ये कहा…
वहीं पूरे मामले में ग्राम पंचायत सेम्हरा की सरपंच लक्ष्मी बाई वर्मा ने कहा, “यह पंचायत का निर्णय नहीं है. यह दो पक्षों का आपसी विवाद है. गांव वाले नाराज हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है. पंचायत इसमें दोषी नहीं है.”

जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी …
वहीं खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद मोहले ने कहा, “हमें शिकायत मिली थी कि गांववालों ने एक परिवार को बहिष्कृत कर दिया है. जमीन विवाद के चलते यह मामला हुआ. दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब फिर से ऐसा हुआ है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.”

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk December 25, 2024 December 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आईआईटी बॉम्बे के कल्चरल फेस्ट में कंडोम एड पर मचा बवाल, छात्रों ने उठाई आपत्ति आईआईटी बॉम्बे के कल्चरल फेस्ट में कंडोम एड पर मचा बवाल, छात्रों ने उठाई आपत्ति
Next Article रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता, हरियाणा के खरखौदा में महसूस हुए भूकंप के झटके रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता, हरियाणा के खरखौदा में महसूस हुए भूकंप के झटके
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?