By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जापान, निवेश हासिल करने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जापान, निवेश हासिल करने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
मध्यप्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जापान, निवेश हासिल करने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

News Desk
Last updated: 2025/01/28 at 3:30 PM
News Desk
Share
6 Min Read
मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जापान, निवेश हासिल करने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
SHARE

भोपाल /टोक्यो: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जापान के टोक्यो शहर पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है। एमपी के सीएम मोहन यादव का टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जार्ज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने मोहन यादव को पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया।

मोहन यादव ने एक्स पर जापान दौरे का वीडियो को भी शेयर किया

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जापान दौरे की वीडियो को भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “नमस्ते जापान ! मुझे जापान में हमारे जीवंत भारतीय समुदाय से भव्य और पारंपरिक स्वागत पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिसमें औपचारिक तिलक और पारंपरिक पगड़ी भेंट की गई। इस यात्रा के दौरान मैं अग्रणी उद्योगपतियों के साथ सार्थक आमने-सामने चर्चा करने और उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए उत्सुक हूं।”

जापान में भारतीय दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान पहुंचे। राजदूत सिबी जार्ज ने उनका स्वागत किया।”

10 अफसरों की टीम पहले ही पहुंची

मुख्यमंत्री के रवाना होने से पहले सरकार के 10 अफसर जापान पहुंच चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े, भोपाल एमपीआइडीसी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक विशाल सिंह चौहान, इंदौर एमपीआइडीसी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक राजेश राठौर समेत एमपीआइडीसी के आकाश श्रीवास्तव, सुवीध शाह आदि शामिल हैं।

28 जनवरी

भारतीय समयानुसार रात करीब 2.25 बजे सीएम टोक्यो पहुंचेंगे। 11.30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप मप्र में भाग लेंगे।टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य के साथ बैठक। दोपहर 1.30 से 3 तक उद्योगपतियों से मीटिंग। गवर्नर युरिको कोइके से मुलाकात।

29 जनवरी

सुबह 7 से 8.30 बजे उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग। प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात। इनमें केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे नाम शामिल। 10.15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स में उद्योगपतियों से चर्चा। पर्यटन स्थलों का भ्रमण। दोपहर 2 बजे फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ संवाद।

30 जनवरी मुख्यमंत्री टोक्यो से सुबह 4.30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से 8.30 बजे कोबे पहुंचेंगे। सिस्मेक्स कंपनी के अफसरों से मिलकर साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। ओसाका में दोपहर 3 बजे मप्र में निवेश के अवसर विषय पर सेशन में हिस्सा लेंगे।

31 जनवरी

सुबह 6 से 7 बजे तक जीटूजी एवं बीटूजी मीटिंग में। ओसाका से 7 बजे निकलकर क्योटो पहुंचेंगे। 8 बजे क्योटो में जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से शाम 4.30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे। एक फरवरी को सुबह नई दिल्ली रवानगी।

इन क्षेत्रों में निवेश की आस

फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस, रक्षा और कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आइटी, आइटीईएस और सहित पर्यटन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे।

तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर होगा बैठकों का फोकस

सीएम मोहन यादव की यात्रा का उद्देश्य प्रमुख जापानी उद्योगपतियों से जुड़ना और उन्हें एमपी में फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करना है। उद्योग, कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में जापान और मध्य प्रदेश के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर उनकी बैठकों का फोकस रहेगा।

प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से मैं जापान जा रहा हूं

अपनी जापान यात्रा से पहले उन्होंने कहा था कि प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से मैं जापान जा रहा हूं। इस दौरान जापान की उन्नत तकनीक के साथ वहां के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आइए, मध्य प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।

सीएम ने क्या कहा?

उनकी जापान यात्रा प्रदेश के विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 24-25 फरवरी को भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जापान के उद्योग समूहों को नई तकनीक के साथ आमंत्रित करना उनकी जापान यात्रा का उद्देश्य है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, महिला, किसान और युवाओं सहित सभी वर्गों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर अभियान संचालित कर रही है। 

शासकीय और निजी दोनों क्षेत्र में औद्योगिकरण, कृषि, पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. सरकार का प्रयास है कि सभी को आत्मनिर्भरता के साधन मिलें, उनकी क्षमता और कौशल का उन्नयन हो और परिवारों की आय बढ़ें, इस उद्देश्य से हर स्तर पर काम किए जा रहे हैं. बीते साल किए गए विभिन्न प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में प्रगति कर उपलब्धियां दर्ज कराई हैं। 

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 28, 2025 January 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-महाकुंभ में जाने में अब नहीं होगी परेशानी, रेलवे ने कटनी और वाराणसी तक शुरू की  5 नई स्पेशल ट्रेनें छत्तीसगढ़-महाकुंभ में जाने में अब नहीं होगी परेशानी, रेलवे ने कटनी और वाराणसी तक शुरू की 5 नई स्पेशल ट्रेनें
Next Article शाहिद कपूर की ‘देवा’ पर सेंसर बोर्ड का फैसला, फिल्म से हटाया गया 6 सेकंड का सीन शाहिद कपूर की ‘देवा’ पर सेंसर बोर्ड का फैसला, फिल्म से हटाया गया 6 सेकंड का सीन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?