By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन में हजारों लोगों की सुनी समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन में हजारों लोगों की सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन में हजारों लोगों की सुनी समस्याएं

Last updated: 2024/09/19 at 9:40 PM
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन में हजारों लोगों की सुनी समस्याएं
SHARE

 रायपुर,

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मरीजों को इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता मंजूर करने के साथ ही दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल, वॉकर सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान की। जनदर्शन कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न इलाकों से सभी आयु वर्ग एवं समाज के हजारों लोग अपनी समस्या एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। जनदर्शन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ और शाम 7 बजे तक चला। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं एवं मांगों को बड़ी तन्मयता के साथ सुना और निदान के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में इलाज के लिए मदद का आवेदन लेकर आई रायपुर आमापारा की उषा ठाकुर, जो कि ओरल कैंसर से पीड़ित हैं, उन्हें इलाज के लिए एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने रायपुर के गुढ़ियारी निवासी रोशन साहू के 8 वर्षीय बीमार पुत्र के इलाज के लिए 25 हजार रूपए तथा दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले को वाद्ययंत्र खरीदने के लिए 15 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांग राजूराम वाचम और लीलाशंकर साहू को मोटराईज्ड ट्राइसायकिल, मोहम्मद रसीद कुरैशी को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वमी को एल-बो क्रेच एवं विवेक शर्मा को वॉकर प्रदान किया।

जनदर्शन में आने वाले लोगों के लिए बैठने और स्वल्पाहार का विशेष प्रबंध मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में किया गया था। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लोगों के प्रवेश की व्यवस्था को भी सहज रखा गया था, ताकि लोगों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो। कार्यक्रम स्थल में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण का भी प्रबंध किया गया है।
    
    जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जशपुर जिले के ग्राम कदेलकछार निवासी विनोद कुमार लकड़ा ने मुलाकात कर जुनाडीह से बरकानी सड़क निर्माण का मामला लंबित होने की जानकारी देने के साथ ही सड़क निर्माण शुरू कराए जाने का आग्रह किया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम माल्दी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गांव के जलाशय क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से इस जलाशय को संरक्षित करने के साथ ही पूर्व की भांति इससे किसानों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों दिलाया। बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति और इलाज के नाम पर खानापूर्ति किए जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र प्रदान किए जाने का आग्रह किया। रायगढ़ जिले की खरसिया की रहने वाले 45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर ने मुख्यमंत्री से सब्जी बाड़ी एवं मछली पालन के लिए भूमि पट्टे पर दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर रायगढ़ को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। एक दुर्घटना में बांया हाथ खो चुके दुर्ग निवासी श्री सागर देवांगन के आवेदन पर मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ लगवाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बालिका खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया

दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में ब्रॉज मेडल हासिल करने वाली महासमुंद की चैन कुमारी निषाद और रायपुर की रंजीता खलको भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को अपने पास मंच पर बुलाकर उनकी हौसला अफजाई की और उनके साथ फोटो भी खिंचाई।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 19, 2024 September 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article थाना से जमानत पर रिहा 10 आरोपी जेल दाखिल थाना से जमानत पर रिहा 10 आरोपी जेल दाखिल
Next Article शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां उत्कृष्ट : राष्ट्रपति मुर्मु शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां उत्कृष्ट : राष्ट्रपति मुर्मु
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?