By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

News Desk
Last updated: 2025/08/08 at 3:03 PM
News Desk
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
SHARE

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। समझौते के तहत स्थापित होने वाले उद्यमिता केन्द्र का निर्माण 2025-26 में शुरू होगा और 2027-28 तक इसे पूरी तरह से संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।

गांव-गांव तक पहुंचेगी शिक्षा, कौशल और नवाचार क्रांति: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज के एमओयू से छत्तीसगढ़ में अंजोर विजन को साकार करने में बड़ी मदद मिलेगी। इस एमओयू से छत्तीसगढ़ में गांव-गांव तक शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार की नई क्रांति युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साझेदारी के तहत “श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल नवाचार एवं उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र” स्थापित होगा, जो युवाओं को शोध, प्रयोग और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाएगा।

त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री ने युवाओं को शिक्षा, कौशल और नवाचार का संबल प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र केवल एनआईटी या आईआईएम के छात्रों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव के युवाओं को भी लाभान्वित करे। उन्होंने उद्योग जगत से भी इस शिक्षा और कौशल विकास आंदोलन से जुड़ने का आग्रह किया।

संसाधन आधारित नहीं, बल्कि नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने वाला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री साय

श्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ अब कोर सेक्टर के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते 20 महीनों में साढ़े तीन सौ से अधिक सुधारों से निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है और सिर्फ आठ महीने में पौने सात  लाख करोड़ रूपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ को संसाधन आधारित नहीं, बल्कि नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने वाला राज्य बनाया जाए, जहाँ युवा बदलाव के लिए काम करें और उद्यमी समाज को दिशा दें।

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन बनायेगा किसानों के लिए देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन श्री रामदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम मे किसानों के लिए रायपुर में देश का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अत्यंत समृद्ध प्रदेश है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं, और उनका फांउडेशन इसके विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि फाउंडेशन ने अपनी कुल राशि का 10 प्रतिशत दान के लिए निर्धारित किया है, जिसका उपयोग समाज कल्याण के कार्यों में किया जाएगा।

त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन का 172 करोड़ रुपये का योगदान

मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने आईआईएम  रायपुर और एनआईटी रायपुर को कुल 172 करोड़ रूपए के दान की घोषणा की है। इसमें से 101 करोड़ आईआईएम रायपुर को और 71 करोड़ एनआईटी रायपुर को आवंटित किया गया है। इस दानराशि से आईआईएम रायपुर में ओसवाल छात्रवास के 202 कमरे और दाऊ राम गोपाल अग्रवाल नॉलेज सेंटर की स्थापना होगी। साथ ही, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की शीर्ष संस्थाओं के साथ छह अंतरराष्ट्रीय एमबीए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इसी प्रकार एनआईटी रायपुर में श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी, जो एआई, रोबोटिक्स, इंडरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में काम करेगा। 2030 तक यह केंद्र 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करेगा, 250 से अधिक स्टार्ट-अप इनक्यूबेट करेगा और 5 हजार से अधिक नौकरियां सृजित करेगा।

त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

दानराशि से एनआईटी रायपुर में श्री अग्रवाल की दिवंगत माताजी की स्मृति में नवाचार और उद्यमिता के लिए श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अत्याधुनिक सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन और क्लीन एनर्जी जैसे डीप-टेक क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। 2030 तक इस केंद्र के माध्यम से दस हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने, 250 से अधिक स्टार्ट-अप्स को इनक्यूबेट करने और पांच हजार से अधिक कुशल नौकरियों का निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह पहल छत्तीसगढ़ की प्रमुख औद्योगिक जरूरतों – जैसे खनन, स्टील और सैन्युफैक्चरिंग के अनुरूप तैयार की गई है और स्थानीय उद्योगों के साथ मिलकर वास्तविक समस्याओं के समाधान पर काम करेगी।इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के, एनआईटी के चेयरमैन डॉ. सुरेश हावरे, आईआईएम  के चेयरमैन श्री पुनीत डालमिया, एनआईटी के निदेशक श्री एन. वी. प्रसन्ना राव, आईआईएम के प्रभारी निदेशक डॉ. संजीव पाराशर, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk August 8, 2025 August 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, छात्रों को नवोदय विद्यालय एवं इंस्पायर अवार्ड के लिए करें प्रेरित…कलेक्टर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, छात्रों को नवोदय विद्यालय एवं इंस्पायर अवार्ड के लिए करें प्रेरित…कलेक्टर
Next Article छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी ड्रग तस्करी कांड: IB और नारकोटिक्स विभाग की एंट्री, 11 अगस्त तक बढ़ी आरोपी की रिमांड छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी ड्रग तस्करी कांड: IB और नारकोटिक्स विभाग की एंट्री, 11 अगस्त तक बढ़ी आरोपी की रिमांड
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?