By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल का हिज्बुल्लाह के गढ़ पर हमला, निशाने पर था चीफ नसरुल्लाह; धमाकों से दहला बेरूत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > इजरायल का हिज्बुल्लाह के गढ़ पर हमला, निशाने पर था चीफ नसरुल्लाह; धमाकों से दहला बेरूत…
विदेश

इजरायल का हिज्बुल्लाह के गढ़ पर हमला, निशाने पर था चीफ नसरुल्लाह; धमाकों से दहला बेरूत…

Last updated: 2024/09/28 at 11:33 AM
Share
5 Min Read
इजरायल का हिज्बुल्लाह के गढ़ पर हमला, निशाने पर था चीफ नसरुल्लाह; धमाकों से दहला बेरूत…
SHARE

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन खत्म करने के बाद इजरायली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय पर जोरदार हमला किया।

Contents
हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना- इजरायली सेना दौरा बीच में छोड़ इजरायल के लिए रवाना हुए नेतन्याहूसंयुक्त राष्ट्र महासभा में जमकर बरसे नेतन्याहू

इस हमले में चार इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं तथा आसमान में नारंगी और काले रंग के धुएं का गुबार छा गया।

इजराइल के तीन प्रमुख टीवी चैनलों के अनुसार हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाने के लिए ये हमले किए गए।

हालांकि सेना ने इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। इस हमले में उसके घायल होने या मारे जाने की खबरें भी सामने नहीं आई हैं।

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सेना ने आवासीय इमारतों के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया।

इसके अलावा हिजबुल्ला के अल-मनार टेलीविजन के अनुसार, विस्फोट में चार इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं।

विस्फोट स्थल की ओर एंबुलेंस को जाते देखा गया। न्यूज रिपोर्टों के अनुसार,स्थानीय अस्पताल ने दावा किया कि इस हमले में उन्हें 10 गंभीर रूप से घायल लोग मिले हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हवाई हमले में लेबनान के एक सीमावर्ती गांव में नौ सदस्यों वाले एक परिवार की मौत हो गई।

वहीं, लेबनान में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हवाई हमलों के बीच हजारों लोगों के अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकानोें की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं लेबनान की आम जनता, इजराइल और हिजबुल्ला के बीच पूर्ण युद्ध की संभावना से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है।

हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना- इजरायली सेना 

इजराइली सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से में दो घंटे की अवधि के दौरान दर्जनों हमले किए, जिसमें सिडोन और नबातियेह शहर भी शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला के रॉकेट लॉंचरों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने यहां से ही उत्तरी इजराइली शहर तिबेरियस की ओर कई रॉकेट दागे थे।

दौरा बीच में छोड़ इजरायल के लिए रवाना हुए नेतन्याहू

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन से अपने इरादे जाहिर करने के बाद नेतन्याहू अपने देश के लिए रवाना हो चुके हैं। पहले उनके अमेरिकी दौरे में और कार्यक्रम भी शामिल थे लेकिन इजरायली सेना द्वारा हिजबुल्लाह के गढ़ पर किए गए हमले के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू वापस अपने देश के लिए रवाना हो गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जमकर बरसे नेतन्याहू

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जोरदार तरीके से अपनी बात रखते हुए इजरायली पीएम ने कहा कि लेबनान के आतंकी गुट हिजबुल्लाह ने इजरायल के एक हिस्से को घोस्ट टाउन में बदल दिया है। वह लगातार हमारे स्कूलों, रसोई घरों , अस्पतालों पर रॉकेट दागता है।

मैं संयुक्त राज्य अमेरिका से पूछता हूं कि अगर उनके सैन डिएगो पर कोई ऐसे हमला करता तो वह कितने दिनों तक चुप रहते, आखिर अमेरिकी सरकार इसे कितने दिन बर्दाश्त करती।

मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह नहीं करते। हम भी वही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने हिजबुल्लाह के कमांडरों को खत्म कर दिया उनकी जगह जिन्होंने ली हमने उनको भी खत्म कर दिया मैं यह बता देना चाहता हूं कि जो भी उनकी जगह लेगा हम उसका भी खात्मा कर देंगे।

इससे पहले, इजरायल ने इस हफ्ते अपने फाइटर जेट्स और मिसाइलों का रुख गाजा की तरफ से हटा कर लेबनान की तरफ कर दिया। लगातार होते इन हवाई हमलों में लेबनान में सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। इजरायल का कहना है कि जब तक वह हिजबुल्लाह को नेस्तानाबूद नहीं कर देता तब तक चैन से नहीं बैठेगा।

The post इजरायल का हिज्बुल्लाह के गढ़ पर हमला, निशाने पर था चीफ नसरुल्लाह; धमाकों से दहला बेरूत… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Delhi weather: बारिश से मिलेगी उमस से राहत, रात में हल्की ठंड का अहसास Delhi weather: बारिश से मिलेगी उमस से राहत, रात में हल्की ठंड का अहसास
Next Article दिल दहलाने वाला हादसा, 4 दिव्यांग बेटियों समेत पिता ने की आत्महत्या दिल दहलाने वाला हादसा, 4 दिव्यांग बेटियों समेत पिता ने की आत्महत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?