By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बचपन स्कूल के विद्यार्थियों को कराया गया झगराखाण्ड थाना का भ्रमण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बचपन स्कूल के विद्यार्थियों को कराया गया झगराखाण्ड थाना का भ्रमण
छत्तीसगढ़राज्य

बचपन स्कूल के विद्यार्थियों को कराया गया झगराखाण्ड थाना का भ्रमण

Last updated: 2024/09/30 at 5:41 PM
Share
3 Min Read
SHARE

बचपन स्कूल के विद्यार्थियों को कराया गया झगराखाण्ड थाना का भ्रमण

स्कूली बच्चे पुलिस की कार्यशैली से हुए रूबरू

झगराखाण्ड
एमसीबी पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार जिले के पुलिस द्वारा जागरूकता के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज झगराखाण्ड़ क्षेत्र में स्थित बचपन स्कूल के नन्हें-मुन्हे बच्चों को थाना झगराखाण्ड़ का भ्रमण कराया गया। थाना झगराखाण्ड़ को चाईल्ड फ्रेंडली थाना घोषित किया गया है। बच्चों के मन में पुलिस के प्रति जो अवधारणाएं है उस संबंध में सकारात्मकता से पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिये है। पुलिस सभी को डराने धमकाने के लिए नहीं है बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को समझाने का भी काम करती है। पुलिस का काम समाज के असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्य करना है, यह बात बच्चों को बहुत ही आसान शब्दों में समझाया गया। जिससे उनके मन में पुलिस की एक अच्छी छवि निर्मित हो।

उनसे बहुत ही मृदु व्यहार से पुलिस किस तरह काम करती है उसके संबंध में तथा पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया और बच्चों को बताया गया कि आप जब कभी भी स्कूल से घर जाते हैं या स्कुल आते हैं रास्ते में यदि आपको ऐसा लगता है कि आपका कोई पीछा कर रहा है या छेड़खानी कर रहा है, गलत ईशारे कर रहा है, जिससे आपको देखने में डर लगता है तो इसकी जानकारी अपने माता पिता व गुरूजनों को अवश्य दें और बच्चों को बताया गया कि आपको किसी भी व्यक्ति का व्यवहार असहज लगता है या उनके व्यवहार से आपको बुरा लगता है या कुछ गलत महसुस होता है, तो अपने माता-पिता को बतायें तथा गुड टच बैड टच के संबंध में बताया गया व थाना के चाईल्ड रूम का विजिट कराया गया। थाना प्रभारी के द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता व उनके अधिकारों के बारे में जानकारी बताना था। बच्चे इस कार्यक्रम से बड़े उत्साहित नजर आये। उपरोक्त कार्यक्रम में बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास व संपर्क बढ़ा जो भविष्य में बच्चों के समाज में अच्छा नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होगा।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 30, 2024 September 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कवर्धा में हुआ स्कूल स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, दुर्ग जोन ने जीता गोल्ड मैडल छत्तीसगढ़-कवर्धा में हुआ स्कूल स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, दुर्ग जोन ने जीता गोल्ड मैडल
Next Article नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग से निपटने के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग से निपटने के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?