By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 27% गिर गया कंपनी का प्रॉफिट, शेयरों में भी गिरावट, 379 पर आया भाव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > 27% गिर गया कंपनी का प्रॉफिट, शेयरों में भी गिरावट, 379 पर आया भाव…
देश

27% गिर गया कंपनी का प्रॉफिट, शेयरों में भी गिरावट, 379 पर आया भाव…

Last updated: 2024/04/26 at 10:22 AM
Share
2 Min Read
27% गिर गया कंपनी का प्रॉफिट, शेयरों में भी गिरावट, 379 पर आया भाव…
SHARE

 अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड का इंटिग्रेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 27.2 प्रतिशत घटकर 1,369 करोड़ रुपये रहा।

वेदांता ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,881 करोड़ रुपये का इंटिग्रेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था। गुरुवार को यह शेयर 1% से अधिक गिरकर 379 रुपये पर बंद हुआ था।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने गुरुवार को बोर्ड मेंबर की बैठक के बाद शेयर बाजारों को बताया कि परिचालन से नेट रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,937 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 37,225 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वेदांत का शुद्ध लाभ 2022-23 में 14,506 करोड़ रुपये से 48 प्रतिशत कम होकर 7,537 करोड़ रुपये रहा।

जबकि कुल राजस्व में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 2023-24 में 1,41793 करोड़ रुपये रहा जबकि 2022-23 में यह 1,45,404 करोड़ रुपये था।

वेदांता के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा, “वित्त वर्ष 2023-24 वेदांता के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है। हमने अपने प्रमुख व्यवसायों में रिकॉर्ड उत्पादन हासिल किया है, जो परिचालन उत्कृष्टता पर हमारे निरंतर फोकस का प्रमाण है।”

बता दें कि वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह एक विविध वैश्विक प्राकृतिक संसाधन कंपनी है, जिसका परिचालन भारत, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में तेल और गैस, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात, एल्यूमीनियम तथा बिजली के क्षेत्र में है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

April 26, 2024 April 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीन की गोद में खेलने का मालदीव को हुआ फायदा, लेकिन भारत ने कर दिया मुइज्जू संग ‘खेल’… चीन की गोद में खेलने का मालदीव को हुआ फायदा, लेकिन भारत ने कर दिया मुइज्जू संग ‘खेल’…
Next Article राहुल गांधी, हेमा मालिनी से लेकर ‘राम’ तक, दूसरे चरण में इन बड़े चेहरों की भाग्य का फैसला… राहुल गांधी, हेमा मालिनी से लेकर ‘राम’ तक, दूसरे चरण में इन बड़े चेहरों की भाग्य का फैसला…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?