By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘मालदीव में तख्तापलट की कोशिश’, बैंक के एक कदम से कैसे हिल गई मुइज्जू सरकार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > ‘मालदीव में तख्तापलट की कोशिश’, बैंक के एक कदम से कैसे हिल गई मुइज्जू सरकार…
विदेश

‘मालदीव में तख्तापलट की कोशिश’, बैंक के एक कदम से कैसे हिल गई मुइज्जू सरकार…

Last updated: 2024/08/28 at 11:01 AM
Share
5 Min Read
‘मालदीव में तख्तापलट की कोशिश’, बैंक के एक कदम से कैसे हिल गई मुइज्जू सरकार…
SHARE

मालदीव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के खिलाफ तख्तापलट की कोशिश की गई है। मालदीव पुलिस ने एक बयान जारी कर इसका दावा किया है।

पुलिस ने कहा कि बैंक ऑफ मालदीव द्वारा क्रेडिट कार्ड्स के लिए डॉलर की उपलब्धता सीमित करने का निर्णय तख्तापलट की साजिश का हिस्सा था।

पुलिस इस कथित तख्तापलट की जांच कर रही है, जिसमें विपक्षी दलों और सैकड़ों ट्विटर बॉट्स के शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के बयान के अनुसार, यह साजिश राष्ट्रपति मुइज्जू के प्रशासन के खिलाफ रची गई थी। बयान में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय बैंक ने राष्ट्रपति के प्रशासन को कमजोर करने का प्रयास किया।

बता दें कि बैंक ऑफ मालदीव एक सरकारी बैंक है जिसमें सरकार की 62% हिस्सेदारी है। मालदीव पुलिस सेवा (एमपीएस) ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

बैंक ऑफ मालदीव (BML) ने मालदीवियन रूफिया (MVR) वाले खातों से जुड़े डेबिट और क्रेडिट कार्डों के लिए विदेशी लेनदेन को निलंबित कर दिया था।

यानी मालदीव के लोग अपने डेबिट और क्रेडिट कार्डों से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्दा में लेनदेन नहीं कर सकते थे।

उदाहरण के लिए, अगर पहले ग्राहक बिना किसी लिमिट के विदेश में डॉलर में खरीदारी कर सकते थे, तो अब बैंक ने उस राशि पर एक लिमिट तय कर दी, जिससे ग्राहक केवल एक निश्चित लिमिट तक ही डॉलर खर्च कर सकते थे।

मालदीव पुलिस ने एक बयान में कहा कि सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ मालदीव द्वारा घोषित फैसले से कई लोग स्तब्ध थे। लेकिन इसी दौरान विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) सरकार की वित्तीय स्थिति पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी।

पुलिस ने कहा कि उसी समय, सोशल मीडिया पर सैकड़ों “बॉट अकाउंट” भी एक्टिव थे, जो नागरिकों से सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान कर रहे थे।

मालदीव रिपब्लिक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि उसके पास यह मानने के प्रयाप्त कारण है कि बैंक के निर्णय के बाद विपक्ष की कार्रवाई सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास थी।

पुलिस ने विपक्षी एमडीपी पर सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बैंक ऑफ मालदीव के निदेशक मंडल ने विदेशी लेनदेन पर रोक लगाने वाला फैसला शनिवार को लिया था और रविवार को सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की।

हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मुइज्जू प्रशासन के पास बैंक के निदेशक मंडल से बात करने के लिए पर्याप्त समय था। वे चाहते तो बैंक के फैसले को सार्वजनिक होने से रोक सकते थे।

मालदीव मोनेट्री अथॉरिटी (एमएमए) के दबाव का सामना करने के बाद बैंक ने अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर विदेशी लेनदेन की अनुमति को निलंबित करने के अपने फैसले को वापस ले लिया। रविवार को जारी एक बयान में, बैंक ने कहा, “25 अगस्त 2024 को घोषित विदेशी लेनदेन के लिए कार्ड की लिमिट में परिवर्तन हमारे नियामक, मालदीव मोनेट्री अथॉरिटी के निर्देश के आधार पर वापस ले लिया गया है।”

इससे पहले रविवार को बैंक ने मालदीवियन रूफिया वाले खातों से संबंधित सभी मौजूदा और नए डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए विदेशी लेनदेन को निलंबित कर दिया।

इसके अलावा, बैंक ने मौजूदा स्टैंडर्ड और गोल्ड क्रेडिट कार्ड के लिए मासिक विदेशी लेनदेन की सीमा को घटाकर 100 अमेरिकी डॉलर कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार पॉलिसी में अचानक हुए इस बदलाव से व्यापक चिंताएं पैदा हो गई, जिसमें डॉलर के लिए ब्लैक मार्केट रेट में वृद्धि और महंगाई और आर्थिक अस्थिरता की बढ़ती आशंकाएं शामिल हैं।

The post ‘मालदीव में तख्तापलट की कोशिश’, बैंक के एक कदम से कैसे हिल गई मुइज्जू सरकार… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

August 28, 2024 August 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘मैं CJI हूं, 500 रुपये भेज सकते हैं’, चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी का स्कैम, तस्वीर वायरल… ‘मैं CJI हूं, 500 रुपये भेज सकते हैं’, चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी का स्कैम, तस्वीर वायरल…
Next Article ‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत… ‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?