By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘किसी की जान चली गई और आप हंस रहे’, भरी अदालत कपिल सिब्बल से क्यों उलझ पड़े सॉलिसिटर जनरल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > ‘किसी की जान चली गई और आप हंस रहे’, भरी अदालत कपिल सिब्बल से क्यों उलझ पड़े सॉलिसिटर जनरल…
देश

‘किसी की जान चली गई और आप हंस रहे’, भरी अदालत कपिल सिब्बल से क्यों उलझ पड़े सॉलिसिटर जनरल…

Last updated: 2024/08/23 at 3:06 AM
Share
6 Min Read
‘किसी की जान चली गई और आप हंस रहे’, भरी अदालत कपिल सिब्बल से क्यों उलझ पड़े सॉलिसिटर जनरल…
SHARE

सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए रेप एंड मर्डर केस पर सुनवाई चल रही थी।

इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दो बड़े वकील आपस में उलझ गए।

दरअसल, इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पैरवी कर रहे थे, जबकि सीबीआई और केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता मामले की पैरवी कर रहे थे।

तुषार मेहता जब मामले में कोलकाता पुलिस की लापरवाही और मामले की डायरी में एंट्री की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे थे, तभी कपिल सिब्बल हंस पड़े।

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सिब्बल पर बिदक गए। उन्होंने कपिल पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘एक लड़की ने सबसे अमानवीय और वीभत्स तरीके से अपनी जान गंवा दी है।

किसी की मौत हुई है। कम से कम हंसिए तो मत।’’ इस पर सिब्बल ने कहा कि हर कोई मानता है कि यह घटना ‘‘दुखद और बर्बर’’ है।

जिस वक्त ये वाकया हुआ, उस समय कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दो अन्य साथी जजों जस्टिस जेबी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा के साथ इस मामले की सुनवाई कर रहे थे।

अदालत ने कोलकाता पुलिस की जांच और केस रजिस्टर्ड करने में हुई देरी पर घोर नाराजगी जताई और अगली सुनवाई पर पूरा विवरण के साथ पेश होने का आदेश दिया।

इससे पहले सीबीआई की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए रेप एंड मर्डर केस में मामले को छिपाने का प्रयास किया गया था।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि जब तक सीबीआई के हाथों में यह केस आया, तब तक क्राइम स्पॉट पर चीजें बदल चुकी हैं और सबूतों से छेड़छाड़ हो चुकी थी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ-साथ पीड़िता के सहकर्मियों ने वीडियोग्राफी के लिए कहा था और इसका मतलब यह है कि उन्हें भी लगा कि इसमें कुछ छिपाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पांचवें दिन जांच शुरू की। इससे पहले, स्थानीय पुलिस ने जो कुछ भी इकट्ठा किया था, वह हमें दे दिया गया। जांच अपने आप में एक चुनौती है, क्योंकि अपराध स्थल का परिदृश्य बदल दिया गया था। प्राथमिकी (पीड़िता के) अंतिम संस्कार के बाद रात पौने 12 बजे दर्ज की गई।’’

मेहता ने पीठ से कहा, ‘‘सबसे पहले, अस्पताल के उपाधीक्षक ने पीड़िता के माता-पिता को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उसने आत्महत्या कर ली है….मृतक के सहकर्मियों ने वीडियोग्राफी के लिए जोर दिया।

इससे पता चलता है कि उन्हें मामले को छुपाने का संदेह था।’’ सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि जब नौ अगस्त की सुबह ताला पुलिस थाने को फोन किया गया तो चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता बेहोश है, हालांकि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मेहता की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि हर चीज की वीडियोग्राफी की गई थी और अपराध स्थल पर कुछ भी नहीं बदला गया था।

सिब्बल ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने पूरी ईमानदारी से प्रक्रिया का पालन किया और सीबीआई की स्थिति रिपोर्ट केवल मामले को उलझाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को अदालत को बताना चाहिए कि पिछले एक सप्ताह में उसने मामले में क्या प्रगति की है।

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौ अगस्त को एक ट्रेनी लेडी डॉक्टर का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिफ्तार किया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर 13 अगस्त को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

सीबीआई ने 14 अगस्त से इस मामले में अपनी जांच शुरू की है। मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय गिरफ्तार किया जा चुका है।

कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सीबीआई ने उससे कई दौर में मैराथन पूछताछ की है। अब घोष समेत कुल पांच डॉक्टरों की पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मंजूरी अदालत ने दे दी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

The post ‘किसी की जान चली गई और आप हंस रहे’, भरी अदालत कपिल सिब्बल से क्यों उलझ पड़े सॉलिसिटर जनरल… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अपना देश बचाएं या यूक्रेन में जाकर लड़ें युद्ध, कम पड़ गई रूस की सेना; बड़े संकट में पुतिन… अपना देश बचाएं या यूक्रेन में जाकर लड़ें युद्ध, कम पड़ गई रूस की सेना; बड़े संकट में पुतिन…
Next Article कोई नहीं है टक्कर में! चीन को पीछे छोड़ रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना भारत… कोई नहीं है टक्कर में! चीन को पीछे छोड़ रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना भारत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?