By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दमानी की कंपनी ने दिखाया दम, 22% उछला प्रॉफिट, अब शेयर पर फोकस…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > दमानी की कंपनी ने दिखाया दम, 22% उछला प्रॉफिट, अब शेयर पर फोकस…
देश

दमानी की कंपनी ने दिखाया दम, 22% उछला प्रॉफिट, अब शेयर पर फोकस…

Last updated: 2024/05/05 at 2:18 AM
Share
3 Min Read
दमानी की कंपनी ने दिखाया दम, 22% उछला प्रॉफिट, अब शेयर पर फोकस…
SHARE

 डी-मार्ट ब्रांड के तहत आने वाले एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 22.39 प्रतिशत बढ़कर 563 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 460 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 2,536 करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2022-23 में 2,378 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 50,789 करोड़ रुपये रही थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 42,840 करोड़ रुपये थी।

क्या कहा कंपनी ने

एवेन्यू सुपरमार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक नेविल नोरोन्हा ने कहा कि डीमार्ट, ईंट-और-मोर्टार व्यवसाय ने राजस्व, एबिटा और नेट प्रॉफिट के प्रमुख वित्तीय मापदंडों में वृद्धि के साथ साल का अंत किया। बता दें कि एवेन्यू सुपरमार्ट्स डी-मार्ट स्टोर की मालिक है और इसका संचालन करती है।

41 नए स्टोर खोले

एवेन्यू सुपरमार्ट ने वर्ष के दौरान 41 नए स्टोर खोले और इसकी कुल स्टोर संख्या 365 है। वहीं, कंपनी के 284 स्टोर हैं जो दो साल या उससे पुराने हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने ई-कॉमर्स वर्टिकल-डीमार्ट रेडी- गुरुग्राम में काम करना शुरू कर दिया है। डीमार्ट रेडी देश भर के 23 शहरों में उपलब्ध है।

शेयर का हाल

बीते 3 मई को एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर बीएसई पर 0.10 प्रतिशत बढ़कर 4610.35 रुपये पर बंद हुए। यह शेयर 23 अप्रैल को 4,888 रुपये के भाव तक गया।

यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। अब सोमवार को यह शेयर फोकस में रहने वाला है। यह देखना अहम है कि निवेशक तिमाही नतीजे को किस तरह से लेते हैं।

दमानी की है कंपनी

यह कंपनी दिग्गज निवेशक और अरबपति राधाकिशन दमानी की है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें तो प्रमोटर्स के पास 74.65 फीसदी हिस्सेदारी है।

वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25.35 फीसदी हिस्सेदारी है। इस कंपनी में राधाकिशन दमानी की इंडिविजुअल हिस्सेदारी 23.03 फीसदी की है। इसके अलावा दमानी फैमिली के अन्य सदस्य भी प्रमोटर सदस्य हैं।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

May 5, 2024 May 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 458 रुपये से टूटकर शेयर 41 रुपये के लेवल पर आया कंपनी का शेयर, जानें नया टारगेट प्राइस… 458 रुपये से टूटकर शेयर 41 रुपये के लेवल पर आया कंपनी का शेयर, जानें नया टारगेट प्राइस…
Next Article ‘डरिए मत, राहुल की तरह दक्षिण से भी चुनाव लड़कर दिखाइए’; पवन खेड़ा का पीएम मोदी को चैलेंज… ‘डरिए मत, राहुल की तरह दक्षिण से भी चुनाव लड़कर दिखाइए’; पवन खेड़ा का पीएम मोदी को चैलेंज…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?