By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मांगें मानो नहीं तो… पीओके में कश्मीरियों के मोर्चे से बौखलाया पाक, उड़ गई शहबाज शरीफ की नींद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > मांगें मानो नहीं तो… पीओके में कश्मीरियों के मोर्चे से बौखलाया पाक, उड़ गई शहबाज शरीफ की नींद…
विदेश

मांगें मानो नहीं तो… पीओके में कश्मीरियों के मोर्चे से बौखलाया पाक, उड़ गई शहबाज शरीफ की नींद…

Last updated: 2024/05/13 at 7:05 AM
Share
5 Min Read
मांगें मानो नहीं तो… पीओके में कश्मीरियों के मोर्चे से बौखलाया पाक, उड़ गई शहबाज शरीफ की नींद…
SHARE

पाकिस्तान के कब्जे (पीओके) वाले कश्मीर में गेहूं के आटे और बिजली की ऊंची कीमतों के खिलाफ आंदोलन चरम पर पहुंच गया है।

पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ वहां के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पों में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं। पीओके में बदले हालात को देखते हुए पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ बौखलाए नजर आ रहे हैं। पाक पीएम ने पीओके की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि दुर्भाग्य से इस स्थिति में राजनीतिक फायदा उठाया जा रहा है।

उड़ी शहबाज शरीफ की नींद
अपने बयान में शहबाज शरीफ ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून हाथ में लेने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने कहा कि सभी पक्षों को पीओके में शांति और व्यवस्था स्थापित करने में भूमिका निभानी चाहिए और प्रशासन को शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए बातचीत के दरवाजे खोलने चाहिए।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, विवादित क्षेत्र में शनिवार को पुलिस एवं अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं और पूरे इलाके में चक्का जाम कर दिया गया और दूकानें बंद रखी गयी।

मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि पुलिस उप निरीक्षक अदनान कुरैशी की इस्लामगढ़ शहर में सीने में गोली लगने से मौत हो गयी।

कुरैशी वहां अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कोटली और पुंछ जिला होते हुए मुजफ्फराबाद जा रही एक रैली को रोकने के लिए तैनात थे।

उन्होंने बताया कि यह रैली जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के बैनर तले निकाली गयी थी।

शुक्रवार को हड़ताल के बीच पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मुजफ्फराबाद एवं पुंछ संभाग पूरी तरह बंद रहा। स्थानीय सरकार ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को बुलाया है।

महंगाई को लेकर कश्मीरियों ने पीओके में खोला मोर्चा
एसएसपी यासीन बेग ने कहा कि कम से कम एक पुलिस अधिकारी और एक युवा लड़का घायल हो गए क्योंकि प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव करने और बोतलें फेंके जाने के बाद पुलिस ने कुछ इलाकों में आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की।

कोटली के एसएसपी मीर मुहम्मद आबिद ने कहा कि जिले में “विरोध की आड़ में उपद्रवियों के हमलों” में कम से कम 78 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में क्षेत्र की स्थिति को लेकर एक आपात बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने हितधारकों को इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया। शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के वित्त मंत्री अब्दुल माजिद खान ने कहा कि सरकार ने ”बहुत संयम बरता है और सभी विवादास्पद मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करने के लिए बातचीत करने को तैयार है।”

अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सभी जिलों में सार्वजनिक समारोहों, रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पीओके के कथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि सरकार मीरपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरन एक अधिकारी की मौत एवं 70 से अधिक अन्य लोगों के घायल होने के बाद बिजली और गेहूं के आटे की कीमतों में राहत देने के लिए तैयार है।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 13, 2024 May 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘किसे पता कि पाकिस्तान का परमाणु बम…’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर हिमंत सरमा का पलटवार… ‘किसे पता कि पाकिस्तान का परमाणु बम…’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर हिमंत सरमा का पलटवार…
Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस की टाइमिंग में बदलाव, यहां देखें लिस्ट… यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस की टाइमिंग में बदलाव, यहां देखें लिस्ट…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?