By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिकी कॉलेजों में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शन तो भारत ने दे दी US को सीख…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > अमेरिकी कॉलेजों में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शन तो भारत ने दे दी US को सीख…
देश

अमेरिकी कॉलेजों में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शन तो भारत ने दे दी US को सीख…

Last updated: 2024/04/26 at 10:59 AM
Share
3 Min Read
अमेरिकी कॉलेजों में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शन तो भारत ने दे दी US को सीख…
SHARE

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान आया है।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हर लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी की भावना और सार्वजनिक सुरक्षा के बीच सही संतुलन होना चाहिए।

मालूम हो कि गाजा में इजरायल के सैन्य हमले को लेकर कोलंबिया विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हुए प्रदर्शन के बाद हाल के दिनों में येल और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी इसी तरह के प्रदर्शन हुए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने इस मामले पर रिपोर्टों को देखा है और हम संबंधित घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। प्रत्येक लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी की भावना और सार्वजनिक सुरक्षा व व्यवस्था के बीच सही संतुलन होना चाहिए।’

उन्होंने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि लोकतांत्रिक देशों को विशेष रूप से अपने जैसे अन्य देशों के बारे में इस समझ को प्रदर्शित करना चाहिए। आखिरकार, हम सभी का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता है कि हम स्वदेश में क्या करते हैं, न कि हम विदेश में क्या कहते हैं।

कई विश्वविद्यालयों में इजरायल-गाजा संघर्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस, अमेरिका के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनिवर्सिटी, मिशिगन विश्वविद्यालय, टेक्सास यूनिवर्सिटी सहित अन्य देशों के विद्यार्थियों ने इजरायली हमले के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, जिससे विद्यार्थियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी हुई है।

लॉस एंजिल्स के पुलिस विभाग ने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गाजा पर इजरायल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने वाले 94 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

एलएपीडी कैप्टन केली मुनिज़ के हवाले से बताया गया कि 93 लोगों को अतिचार के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य गिरफ्तारी धारदार हथियार से हमला करने के मामले में हुई है।

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों में फिलिस्तीन समर्थक विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों को रोकना होगा।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

April 26, 2024 April 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रेलवे में निकली ग्रुप डी पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें 16 मई तक आवेदन… रेलवे में निकली ग्रुप डी पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें 16 मई तक आवेदन…
Next Article मुसलमान भी हैं माधवी लता के फैन, संकट में असदुद्दीन ओवैसी; हैदराबाद में कांटे की टक्कर… मुसलमान भी हैं माधवी लता के फैन, संकट में असदुद्दीन ओवैसी; हैदराबाद में कांटे की टक्कर…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?