By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीनिवासन ने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीनिवासन ने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की अपील
खेल

बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीनिवासन ने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की अपील

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 2:07 PM
News Desk
Share
3 Min Read
बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीनिवासन ने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की अपील
SHARE

जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 5 टेस्ट मैचों के दौरान उन्होंने 32 चटकाए थे. इसके साथ ही वो एक सीरीज सर्वाधिक ऑस्ट्र्रेलिया की धरती पर एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम के फिटनेस ट्रेनर रह चुके रामजी श्रीनिवासन ने बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की मांग की है. आखिर श्रीनिवासन ने बुमराह को इस बड़े टूर्नामेंट से दूर रखने के लिए क्यों कहा है?

बुमराह को क्यों स्क्वॉड में नहीं होना चाहिए?
रामजी श्रीनिवासन ने जसप्रीत बुमराह को स्क्वॉड के बाहर रखने की पीछे मुख्य वजह उनकी फिटनेस बताई. उनके मुताबिक अगर जरा सा भी शक है तो चैंपियंस ट्रॉफी में ले जाकर उन्हें खतरे में नहीं डालना चाहिए. श्रीनिवासन ने बुमराह को एक खजाना बताया. उन्होंने कहा कि "बुमराह एक खजाना हैं और उन्हें संभालकर रखा जाना चाहिए. चैंपियंस ट्रॉफी दुनिया का अंत नहीं है. अगर उनकी फिटनेस पर थोड़ा भी शक है तो उन्हें स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने कभी भी अपने करियर में लगातार 5 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी नहीं की है". सिडनी टेस्ट की पहली पारी के दौरान बुमराह को अचानक कमर में दिक्कत हुई और वो बाहर चले गए थे. मैच के दौरान ही उनका स्कैन भी किया गया था. हालांकि, उनकी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी.

6 महीने में ठीक होंगे बुमराह
श्रीनिवासन टीम इंडिया के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच थे. इसलिए उन्होंने बुमराह की इंजरी को लेकर एक अनुमान भी लगाया. बता दें सिडनी टेस्ट के दौरान पहले बुमराह को लेकर पीठ में ऐंठन की समस्या को रिपोर्ट किया गया था. इसे लेकर श्रीनिवासन ने कहा कि अगर ऐसा है तो चिंता करने का बात नहीं है. वह जल्दी ठीक हो जाएंगे. श्रीनिवासन का मानना है कि भारत के लिए रवाना होते-होते वो अच्छा भी महसूस करने लगे होंगे. आमतौर लंबी सीरीज के बाद ऐसा हो जाता है. लेकिन इंजरी अगर स्ट्रेस फ्रैक्चर से जुड़ी हुई है और ग्रेड 1 से लेकर ग्रेड 3 के बीच में है तो समस्या बड़ी हो सकती है. ऐसे में बुमराह को रिकवर होने में 6 महीने का समय लग सकता है.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते को लेकर अफवाहें, दोनों ने ट्रोलिंग को लेकर दिया बयान चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते को लेकर अफवाहें, दोनों ने ट्रोलिंग को लेकर दिया बयान
Next Article रविचंद्रन अश्विन का हिंदी पर विवादित बयान, कहा ‘हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है’ रविचंद्रन अश्विन का हिंदी पर विवादित बयान, कहा ‘हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है’
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?