By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या ईरान ने डाल दिए हथियार, इजरायल के हल्के पलटवार पर ही हो गया युद्ध का एंडगेम?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > क्या ईरान ने डाल दिए हथियार, इजरायल के हल्के पलटवार पर ही हो गया युद्ध का एंडगेम?…
विदेश

क्या ईरान ने डाल दिए हथियार, इजरायल के हल्के पलटवार पर ही हो गया युद्ध का एंडगेम?…

Last updated: 2024/04/20 at 10:03 AM
Share
5 Min Read
क्या ईरान ने डाल दिए हथियार, इजरायल के हल्के पलटवार पर ही हो गया युद्ध का एंडगेम?…
SHARE

ईरान की तरफ से इजरायल पर किए गए हमले के सात दिन बाद इजरायली सेना ने ईरान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कथित तौर पर इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमले में ईरान के इस्फाहान प्रांत पर मिसाइलें दागीं। अब ईरान इजरायल के इस हमले का जवाब देने मूड में नहीं है।

ईरान ने यह संकेत दिए हैं कि वह जंग और बढ़ाना नहीं चाहता इसलिए उसकी जवाबी कार्रवाई की कोई योजना नहीं है। ईरान के ऐसे तेवर युद्ध को टालने के दिशा में देखे जा रहे हैं।

युद्ध टालना चाहता है ईरान?
बताते चलें कि इजरायल ने पहले ही चेतावनी दी थी वह ईरान द्वारा लगभग एक सप्ताह पहले सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे जाने के बाद जवाबी हमला करेगा। हालांकि, अधिकांश ईरानी हमलों को रोक दिया गया था।

अब ईरान के अगले कदम से मध्य एशिया में युद्ध की स्थिति में नरमी देखी जा सकती है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इस घटना के लिए इजरायल के खिलाफ प्रतिक्रिया देने की उनकी कोई योजना नहीं है। 

इजरायल ने ईरान पर किया ड्रोन से हमला 
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की ओर से शुक्रवार तड़के ड्रोन हमला किये जाने पर एक वायुसेना अड्डा और परमाणु स्थल के बचाव में ईरानी सैनिकों ने वायु रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल किया।

हालांकि, ईरान के किसी भी अधिकारी ने इस आशंका को प्रत्यक्ष रूप से स्वीकार नहीं किया है कि इजरायल ने हमला किया है। इजरायली सेना ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हालांकि, गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध और सीरिया में ईरान को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बीच शनिवार को इजरायल पर हमले होने के बाद से तनाव बढ़ गया है।

कैप्री द्वीप (इटली) पर जी-7 समूह देशों की बैठक में इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि अमेरिका को इस्फहान पर हमले के बारे में इजरायल से आखिरी क्षणों में सूचना मिली थी।

हालांकि, अमेरिका के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अमेरिकी ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि इजरायल ने हमला किया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के 85वें जन्मदिन पर हमले के दावे के लिए कुछ इजरायली अधिकारियों का हवाला दिया, लेकिन उनका नाम नहीं बताया। ईरान के सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार, कई प्रांतों में आसमान में ड्रोन नजर आने की रिपोर्ट को लेकर वायु रक्षा प्रणाली ने गोलाबारी की।

ईरान के सैन्य कमांडर जनरल अब्दुलरहीम मूसावी ने कहा कि सैनिकों ने आसमान में दिखे कई ड्रोन को निशाना बनाया। मूसावी ने कहा, ‘‘इस्फहान के आसमान में आज सुबह हुआ विस्फोट एक संदिग्ध वस्तु पर हवाई रक्षा प्रणाली के हमलों से हुआ था, जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।’’

ईरान ने परमाणु रिएक्टर की रक्षा में लिया ऐक्शन
अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने इस्फहान में वायुसेना अड्डा के बचाव में गोलाबारी की। वहां लंबे समय तक अमेरिका निर्मित एफ-17 टॉमकैट्स के बेड़े को रखा गया था। इन लड़ाकू विमानों को 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले खरीदा गया था।

इस्फहान में चीन द्वारा आपूर्ति किये गए तीन अनुसंधान परमाणु रिएक्टर हैं, हालांकि ये छोटे आकार के हैं। वहां ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम के लिए ईंधन उत्पादन की गतिविधियां भी होती हैं। इस्फहान में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े स्थल भी हैं जिनमें भूमिगत ‘नतांज’ संवर्धन स्थल शामिल है, जिस पर संदिग्ध इजरायली हमले बार-बार होते रहे हैं।

सरकारी टेलीविजन ने क्षेत्र के सभी परमाणु स्थलों को पूरी तरह सुरक्षित करार दिया। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने भी कहा, ‘‘घटना के बाद ईरान के परमाणु स्थलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’

आईएईए ने सभी से पूरी तरह संयम बरतते रहने को कहा है। अर्ध सरकारी समाचार एजेंसियों ‘फार्स’ और ‘तस्नीम’ ने भी विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की सूचना दी, लेकिन उन्होंने इसका कारण नहीं बताया।

Post Views: 6

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

April 20, 2024 April 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दौलत में एलन मस्क से आगे निकले फेसबुक के जुकरबर्ग, 4 साल बाद पछाड़ा… दौलत में एलन मस्क से आगे निकले फेसबुक के जुकरबर्ग, 4 साल बाद पछाड़ा…
Next Article क्या ईरान ने डाल दिए हथियार, इजरायल के हल्के पलटवार पर ही हो गया युद्ध का एंडगेम?… क्या ईरान ने डाल दिए हथियार, इजरायल के हल्के पलटवार पर ही हो गया युद्ध का एंडगेम?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?