By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर स्वयं उतरीं डीएम, 30 वाहन जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर स्वयं उतरीं डीएम, 30 वाहन जब्त
राज्य

यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर स्वयं उतरीं डीएम, 30 वाहन जब्त

Last updated: 2024/07/09 at 12:10 PM
Share
2 Min Read
यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर स्वयं उतरीं डीएम, 30 वाहन जब्त
SHARE

परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने दो दिनों पूर्व जहानाबाद में समीक्षा बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्य करने का निर्देश दिया था। पहले चरण में रोको टोको व दूसरे चरण में जुर्माना वसूली करने को कहा था, जिससे खासकर हेलमेट का उपयोग बाइक सवारों की आदतों में शामिल हो जाए।

सचिव के इस निर्देश बाद सोमवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे यातायात नियमों का पालन कराने स्वयं सड़कों पर उतर गईं। शहर के अंबेडकर चौक से लेकर स्टेशन चौक तक डीएम ने विभिन्न जगहों पर बाइक व कार-जीप को रोककर जांच की।

पूर्व MLA की गाड़ी का चालान काटा

यातायात नियमों के उल्लंघन पर बाइक व कार चालकों से ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला गया। नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी जुर्माना किया गया। शहर के ऊंटा मोड पर जांच की जद में जहानाबाद के एक पूर्व विधायक सच्चिदानंद प्रसाद भी आ गए। उनकी स्कॉर्पियो नो पार्किंग में खड़ी थी, जिसपर 500 रुपये जुर्माना किया गया।

30 वाहन जब्त, चालकों में हड़कंप

डीएम का काफिला अचानक अरवल मोड़ के पास रुका और डीएम सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करने लगीं। यह देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जिनके पास कागजात नहीं थे, उनसे ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूल किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 30 वाहनों को जब्त किया गया।

बिना हेलमेट वाले कई बाइक सवार गाड़ी घुमाकर भागते दिखे। कुछ सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने-अपने कागजात ढूंढने लगे कि कहीं वो लाना तो नहीं भूल गए। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी भी पहुंच गए।

डीएम मैडम ने की जनता से अपील

डीएम ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन जरूर करें, ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और लोग भी सुरक्षित रह सकें। चालक यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटना नहीं होगी।

डीएम ने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सड़क को भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

July 9, 2024 July 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तीन आपराधिक कानूनों पर विपक्ष के बयान को लेकर धनखड़ ने सुनाई खरी-खरी तीन आपराधिक कानूनों पर विपक्ष के बयान को लेकर धनखड़ ने सुनाई खरी-खरी
Next Article तमिलनाडु CM के फैसले की सराहना कर बोले चिदंबरम तमिलनाडु CM के फैसले की सराहना कर बोले चिदंबरम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?