By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा…
देश

हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा…

Last updated: 2024/08/29 at 2:18 AM
Share
3 Min Read
हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा…
SHARE

कोलकाता में महिला प्रशिक्षु की रेप के बाद हत्या मामले के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और ममता बनर्जी के बीच टकराव देखने को मिला।

ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि अगर बंगाल जलेगा तो असम और दिल्ली भी जलेंगे। अब ममता के बयान को हिमंत बिस्वा ने आड़े हाथों लिया है।

बिस्वा ने कहा कि दीदी असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “दीदी (ममता बनर्जी) असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए।

अपनी विफलता की राजनीति से भारत में आग लगाने की कोशिश मत कीजिए। विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता।”

असम के भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने भी बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “वह हमें धमका नहीं सकतीं। मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं।

वह अपने राज्य में कानून-व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकतीं और हमें धमका रही हैं। असम में ऐसा नहीं होगा, मैं आपको आश्वस्त करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि यह टिप्पणी किसी संवैधानिक पद पर बैठे नेता की नहीं बल्कि किसी “राष्ट्र-विरोधी” मानसिकता वाले व्यक्ति की लगती है।

ममता बनर्जी ने क्या कहा था

तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए ममता बनर्जी ने बंगाल बंद के दौरान हुई हिंसा और राज्य सचिवालय तक विरोध मार्च को लेकर भाजपा पर हमला किया।

ममता बनर्जी ने कहा, “कुछ लोगों को लगता है कि यह (आंदोलन) बांग्लादेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों जैसा ही है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है, वे हमारी (बंगाल की) तरह बोलते हैं। हमारी संस्कृति भी एक जैसी है। हालांकि, बांग्लादेश एक अलग देश है।”

बनर्जी ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप अपने लोगों के जरिए बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन याद रखिए, अगर आप बंगाल जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे।”

गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा द्वारा 12 घंटे के बंद के आह्वान के दौरान बंगाल के कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं की टीएमसी समर्थकों और पुलिस के साथ झड़प हुई।

भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने दावा किया कि टीएमसी समर्थकों ने भाटपारा में उनकी कार पर बम फेंके और गोलीबारी की।

The post हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

August 29, 2024 August 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुंह मोड़ रहे टूरिस्ट, अब कंगाली की राह पर पाकिस्तान का दोस्त तुर्किये; करता रहा है भारत के खिलाफ साजिश… मुंह मोड़ रहे टूरिस्ट, अब कंगाली की राह पर पाकिस्तान का दोस्त तुर्किये; करता रहा है भारत के खिलाफ साजिश…
Next Article अमेरिकी फैक्ट्रियों ने अचानक बढ़ाया तोप के गोलों का उत्पादन, रूस के लिए खतरे की घंटी कैसे?… अमेरिकी फैक्ट्रियों ने अचानक बढ़ाया तोप के गोलों का उत्पादन, रूस के लिए खतरे की घंटी कैसे?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?