By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया…
देश

फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया…

Last updated: 2024/02/13 at 11:46 AM
Share
2 Min Read
फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया…
SHARE

जम्मू-कश्मीर के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है। 

उन्हें मंगलवार को दोपहर 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष को पिछले महीने भी इस केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था मगर वह पेश नहीं हुए।

माना जा रहा है कि 86 वर्षीय सांसद अब्दुल्ला को एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में हुई अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलब किया है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से लोकसभा के मौजूदा सदस्य अब्दुल्ला के खिलाफ दर्ज मामले में ED ने 2022 में आरोप पत्र दाखिल किया था। 

ईडी ने बताया कि यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के धन के गबन से जुड़ा है। एजेंसी के मुताबिक, एसोसिएशन के धन को जेकेसीए के पदाधिकारियों सहित असंबद्ध पक्षकारों के निजी खातों में हस्तांतरित किया गया और निकाय के बैंक खाते से बिना कारण बताए नकदी निकाली गई।

ईडी ने यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से 2018 में दाखिल आरोप पत्र के आधार पर दर्ज किया। ईडी ने अब्दुल्ला को भेजे गए नोटिस में उन्हें एजेंसी के श्रीनगर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था।

क्या एक मंदिर तक सीमित हैं राम: फारूक अब्दुल्ला 
अगर राजनीतिक हलचलों की बात करें तो फारूक अब्दुल्ला ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि क्या भगवान राम एक मंदिर तक ही सीमित हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या श्री राम विशेष रूप से भाजपा या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ही हैं। उन्होंने कहा, ‘राम पर किसी का एकाधिकार नहीं है।

क्या भगवान राम केवल एक मंदिर में रहते हैं? क्या राम के पास कोई अन्य घर नहीं है? राम सर्वव्यापी हैं। वह वहां भी हैं जहां कोई राम मंदिर नहीं है।

वह पूरी दुनिया के राम हैं।’ उन्होंने कहा कि श्री राम किसी एक संप्रदाय के नहीं हैं और उन्हें केवल हिंदू के रूप में चित्रित करना गलत है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 13, 2024 February 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : आपके लिए विकसित छत्तीसगढ़ को संवारने हम यहां बनाते हैं कानून… रायपुर : आपके लिए विकसित छत्तीसगढ़ को संवारने हम यहां बनाते हैं कानून…
Next Article रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ने की सौजन्य भेंट… रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ने की सौजन्य भेंट…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?