By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोकसभा और विधानसभा के साथ चुनाव कराने में कितना ज्यादा खर्च? चुनाव आयोग ने बताया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > लोकसभा और विधानसभा के साथ चुनाव कराने में कितना ज्यादा खर्च? चुनाव आयोग ने बताया…
देश

लोकसभा और विधानसभा के साथ चुनाव कराने में कितना ज्यादा खर्च? चुनाव आयोग ने बताया…

Last updated: 2024/03/16 at 11:01 AM
Share
3 Min Read
लोकसभा और विधानसभा के साथ चुनाव कराने में कितना ज्यादा खर्च? चुनाव आयोग ने बताया…
SHARE

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड की अध्यक्षता में ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर बनी समिति ने राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

18626 पेजों की इस रिपोर्ट में लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव को साथ कराने और एकल मतदाता सूची तैयार करने की बात कही गई है।

वहीं चुनाव आयोग के पोल पैनल ने उच्च स्तरीय समिति को स्पष्ट बता दिया है कि अगर विधानसभा औऱ लोकसभा के चुनाव साथ में कराए जाते हैं तो अतिरिक्त 8 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

यह खर्च केवल ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की खरीद में आएगा। 

एक देश एक चुनाव के लिए बनी समिति ने स्टेकहोल्डर्स से 161 दिनों तक बातचीत की। इसी क्रम में 20 फरवरी को चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा गया था और विचार मांगे गए थे।

चुनाव आयोग ने भी कोविंद की समिति को फंड की जरूरत को लेकर जानकारी दे दी है। यही बात चुनाव आयोग ने 17 मार्च 2023 को लॉ कमीशन को भी बताई थी। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

चुनाव आयोग ने यह भी बताया है कि जिस सामान, ईवीएम या फिर कर्मचारियों को लेकर बात की गई है उसमें स्थानीय निकाय के चुनावों को शामिल नहीं किया गया है।

नगर निगम और पंचायत के चुनाव कराने की जिम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग की होती है। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में बदलाव करने के लिए पूरे सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत पड़ेगी। 

मार्च 2023 को चुनाव आयोग ने बताया था कि वोटिंग बूथ को भी बढ़ाने की जरूरत है। 2019 में 10.38 लाख पोलिंग बूथ थे जिन्हें 2024 तक बढ़ाकर 11.93 लाख किया जाना चाहिए। वहीं पोलिंग बूथ बढ़ने की वजह से ज्यादा कर्मचारियों, ईवीएम और वीवीपैट की भी जरूरत पड़ेगी।

केंद्रीय बलों के जवानों की भी संख्या बढ़ानी पड़ेगी। सुरक्षाबलों की संख्या में कम से कम 50 फीसदी वृद्धि की जरूरत होगी। वहीं अगर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ कराए जाते हैं तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। 

चुनाव आयोग ने बताया था कि ईवीएम बनाने वाली दो कंपनियों BEL और ECIL को समय भी चाहिए। अनुमान है कि करीब 53.57 लाख बैलट यूनिट और 38,67 लाख कंट्रोल यूनिट और 41.65 लाख वीवीपैट की जरूरत होगी। इसमें करीब 8 हजार करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। 

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

March 16, 2024 March 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CAA को लेकर पीएम मोदी मुरीद हुई अमेरिकी गायिका, अमेरिका से कही यह बात; बताया शांति का रास्ता… CAA को लेकर पीएम मोदी मुरीद हुई अमेरिकी गायिका, अमेरिका से कही यह बात; बताया शांति का रास्ता…
Next Article हर दिन राजनीति छोड़ने की सोचता हूं, पागलपन भरी नौकरी है; हार देख घबराए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो … हर दिन राजनीति छोड़ने की सोचता हूं, पागलपन भरी नौकरी है; हार देख घबराए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो …
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?