By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमनी वन परिक्षेत्र के बस्तियों में हाथियों का हमला, चार दिन में 2 लोगों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > धमनी वन परिक्षेत्र के बस्तियों में हाथियों का हमला, चार दिन में 2 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़राज्य

धमनी वन परिक्षेत्र के बस्तियों में हाथियों का हमला, चार दिन में 2 लोगों की मौत

Last updated: 2024/07/26 at 6:40 PM
Share
3 Min Read
धमनी वन परिक्षेत्र के बस्तियों में हाथियों का हमला, चार दिन में 2 लोगों की मौत
SHARE

महावीरगंज

गुरुवार रात धमनी वन परिक्षेत्र के अनिरुद्धपुर बस्ती में दंतैल हाथी के कुचलने से घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के साथ सो रहा उसका चचेरा भाई बाल-बाल बचा, उसने घर में घुसकर जान बचाई। इस दौरान उसे काफी चोट आई हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल ग्रामीण को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

भाग नहीं पाया बुजुर्ग
गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे अनिरुद्धपुर के बीच बस्ती में घर के बाहर 64 वर्षीय बाबूलाल सिंह एवं उसका चचेरा भाई शिवनाथ सिंह एक ही खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान नर दंतैल हाथी वहां पहुंच गया। उसने पहले शिवनाथ की छाती पर पैर रखा इसके बाद सूंड़ से उसे लपेटने का प्रयास किया, इस दौरान उसकी नींद खुल गई।

मौका देख कर शिवनाथ घर के अंदर भाग गया लेकिन वृद्ध बाबूलाल नहीं भाग पाया। हाथी उसे सूंड़ से लपेटे हुए करीब पांच मीटर दूर ले जाकर जमीन में पटक कर पैर से उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की देर रात ही सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर रेंजर अजय वर्मा सहित वन अमला पहुंचा। मृतक के स्वजन को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

पत्नी ने उठाने का किया था प्रयास
देर रात जब हाथी बाबूलाल के घर तरफ आने लगा तो कुछ दूरी में गाय, बैल हाथी को देख इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद बाबूलाल की पत्नी जो बगल के खाट में सोई थी, उसे हाथी के आने का आभास हो गया। वह उठी और दोनों को जगाने का प्रयास करने लगी लेकिन दोनों गहरी नींद में होने के कारण नहीं उठे। इस बीच महिला ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई।

चार दिन में दूसरी घटना, दहशत में ग्रामीण
हाथी के हमले से सोमवार की रात बगरा गांव में एक ग्रामीण की मौत हुई थी। उसका साथी घायल हो गया था। चार दिन के अंदर यह दूसरी घटना है। इसमें भी एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हुआ है।

माना जा रहा है सोमवार रात जिस नर दंतैल ने ग्रामीण पर हमला कर मार डाला था, उसी ने गुरूवार रात भी सोते वक्त ग्रामीणों पर हमला किया। इलाके में दंतैल के हमले से हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

July 26, 2024 July 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना-डॉ. तिवारी  कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना-डॉ. तिवारी
Next Article मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के प्रति जताया आभार, जशपुर का मयाली बगीचा देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के प्रति जताया आभार, जशपुर का मयाली बगीचा देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?