By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हाथियों ने गांव में दी दस्तक, सड़क पर भी डाला डेरा, जिससे आवागमन हुआ प्रभावित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > हाथियों ने गांव में दी दस्तक, सड़क पर भी डाला डेरा, जिससे आवागमन हुआ प्रभावित
छत्तीसगढ़राज्य

हाथियों ने गांव में दी दस्तक, सड़क पर भी डाला डेरा, जिससे आवागमन हुआ प्रभावित

Last updated: 2024/07/23 at 9:05 PM
Share
3 Min Read
हाथियों ने गांव में दी दस्तक,  सड़क पर भी डाला डेरा, जिससे आवागमन हुआ प्रभावित
SHARE

रायगढ़

जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की स्थित पर स्थित बंगुरसिया गांव में रात एक दंतैल ने जमकर उत्पात मचाया है। दो ग्रामीणों के मकान, एक किसान की धान की फसल के अलावा एक ग्रामीण के बाउण्ड्रीवाल को क्षति पहुंचाया है, जिसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया गांव में बीती रात तकरीबन 10 बजे एक दंतैल ने हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए मनोहर पाव एवं द्वारका निषाद के घरों को नुकसान पहुंचाया है। इतना ही अपने दल से भटके इस दंतैल ने गांव के एक अन्य ग्रामीण नोरत्तम गुप्ता के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

साथ ही साथ एक ग्रामीण के बाउंड्री गेट को क्षति पहुंचाते हुए गेट को धराशायी कर दिया है। बंगुरसिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात एक दंतैल हाथी ने गांव में दस्तक देते हुए दो घरों को तोड़ने के बाद आम के पेड के अलावा केले के पौधे को नुकसान पहुंचाते हुए गांव के पास स्थित एक राइस मिल में भी घुसकर धान की बोरियो को नुकसान पहुंचाया है।

दल से भटकर घूम-घूमकर मचा रहा उत्पात
दंतैल हाथी ने घूम-घुमकर बंगुरसिया गांव में ग्रामीणों के घरों एव फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मामले की जानकारी मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी, परंतु दंतैल हाथी झाड़ियों में छुप जाता था और फिर कुछ देर निकलकर फिर से नुकसान पहुंचाता रहा। इस क्षेत्र में 15 से अधिक नर मादा बच्चे हाथी थे। अब कुछ हाथी भटक गए है। इससे करीब डेढ़ माह से यहां तांडव नजर आ रहा है।

रतजगा के साथ घर छोड़कर जाने मजबूर ग्रामीण
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाथी आने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो जाता है और फिर गांव के ग्रामीण वन विभाग के साथ मिलकर हाथी को वापस जंगल में खदेड़ा जाता है। इसके बावजूद गांव के ग्रामीण हाथी के चलते रतजगा करने पर मजबूर हैं।

वहीं जंगल से सटे उरांव बस्ती के लोग रात में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षित स्थान में पनाह लेते है। वहीं जिन घरों को हाथी ने तोड़ा है वे भी किराए के मकान में मजबूरी वश रह रहे है।

सड़क में भी आया हाथियों का दल
बताया जा रहा है कि पालीघाट-हमीरपुर मार्ग में सोमवार शाम 5 बजे आसपास आधे दर्जन से अधिक विशालकाल हाथियों का दल के अचानक सड़क पर आ जाने से इस मार्ग में घंटो तक वाहनों के पहिये थम से गए थे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में हाथियों के फोटो और वीडियो कैद किए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

July 23, 2024 July 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article NPS वात्सल्य योजना: बजट में हुआ एलान और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा NPS वात्सल्य योजना: बजट में हुआ एलान और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा
Next Article छत्तीसगढ़ जशपुर की प्राथमिक शाला में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बच्चों से की बात छत्तीसगढ़ जशपुर की प्राथमिक शाला में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बच्चों से की बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?