By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाक पीएम बनकर भी शहबाज के साथ हो गया खेला, जानें बिलावल भुट्टो ने किस शर्त पर नवाज शरीफ से की डील…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पाक पीएम बनकर भी शहबाज के साथ हो गया खेला, जानें बिलावल भुट्टो ने किस शर्त पर नवाज शरीफ से की डील…
विदेश

पाक पीएम बनकर भी शहबाज के साथ हो गया खेला, जानें बिलावल भुट्टो ने किस शर्त पर नवाज शरीफ से की डील…

Last updated: 2024/02/22 at 11:31 AM
Share
5 Min Read
पाक पीएम बनकर भी शहबाज के साथ हो गया खेला, जानें बिलावल भुट्टो ने किस शर्त पर नवाज शरीफ से की डील…
SHARE

पाकिस्तान में आम चुनाव के लगभग दो हफ्ते बाद राजनीतिक अनिश्चितता के बादल आखिरकार खत्म हो रहे हैं।

आसिफ अली जरदारी की पार्टी पीपीपी और नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन ने सरकार बनाने के लिए आपस में हाथ मिला लिया है। दोनों के बीच डील फाइनल हो गई है।

इसका खुलासा खुद शहबाज और बिलावल ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में मंगलवार देर रात को किया। दोनों दल अपने इस अपेक्षित गठबंधन सरकार को पीडीएम-2 कह रहे हैं।

हालांकि सरकार बनने से पहले ही देश में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह सरकार सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी। सरकार के नए फॉर्मूले में शहबाज शरीफ पीएम होंगे और आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति।

नवाज शरीफ और बिलावल के बीच हुई इस डील में ज्यादा फायदा बिलावल ले उड़े हैं। शहबाज के पास भले ही पीएम की गद्दी होगी लेकिन, वे बिलावल के आगे मजबूर होंगे। कैसे, आइए जानते हैं

पाकिस्तान में पीपीपी और पीएमएल-एन की बात करें ते पीडीएम के 16 राजनीतिक दलों ने 2022 में पूर्व पीएम इमरान खान की सरकार गिराई थी और शहबाज के नेतृत्व में सरकार का गठन किया। हालांकि उस वक्त पीपीपी और नवाज की पार्टी के बीच रिश्ते इतने मधुर नहीं थे।

यही वजह है कि इस वक्त चुनाव में दोनों दलों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला और अब चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जब किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है तो वे एक-दूसरे के साथ फिर साथ खड़े हो गए हैं। आलोचकों का कहना है कि पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में पीडीएम-1 सबसे अलोकप्रिय सरकारों में से एक थी।

नवाज और बिलावल में क्या डील हुई
8 फरवरी के आम चुनावों के नतीजों के बाद से ही नवाज की पार्टी ने गठबंधन सरकार बनाने में रूचि दिखानी शुरू कर दी थी लेकिन, पीपीपी इस प्रयास में अनिच्छुक थी।

हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद मंगलवार रात दोनों पार्टियों की ओर से ऐलान किया गया कि मुस्लिम लीग और पीपुल्स पार्टी देश में अगली सरकार बनाएगी और नई सरकार के गठबंधन के तहत शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री होंगे और आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति होंगे।

बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट है कि दोनों पार्टियां इस बात पर सहमत हुई हैं कि नेशनल असेंबली का स्पीकर मुस्लिम लीग-एन से होगा जबकि डिप्टी स्पीकर पीपुल्स पार्टी से होगा, जबकि उच्च सदन यानी सीनेट के चेयरमैन की सीट पीपुल्स पार्टी से होगी। उपाध्यक्ष पद का चुनाव राष्ट्र संघ द्वारा किया जाएगा।

नए सरकारी फॉर्मूले के तहत, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के गवर्नर पीपुल्स पार्टी से होंगे, जबकि बलूचिस्तान और सिंध के गवर्नर नवाज के दल के होंगे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का मानना ​​है कि नई सरकार का गठबंधन पिछली सरकार से बेहतर होगा।

बिलावल ने कैसे कर दिया खेला
औपचारिक तौर पर देखा जाए तो पीपीपी ने राष्ट्रपति पद कबूल किया है और शहबाज को पीएम पद मिला है। लेकिन, राजनीतिक परिदृष्य से देखा जाए तो राष्ट्रपति का पद भी कम महत्वपूर्ण नहीं।

आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति बनाने के बाद ‘जोड़-तोड़ की राजनीति’ एक बार फिर सामने आएगी जो ‘न सिर्फ नवाज की पार्टी के लिए बल्कि सत्ता प्रतिष्ठान के लिए भी शहबाज को झटका दे सकती है।

इस बारे में अधिक बात करते हुए पत्रकार और विश्लेषक नुसरत जावेद ने कहा कि ‘अभी तक राष्ट्रपति का पद सांकेतिक माना जाता था, लेकिन अप्रैल 2022 के बाद से आए सभी संकटों ने साबित कर दिया है कि राष्ट्रपति अगर चाहें तो ‘संकट पैदा भी कर सकते हैं और संकट समाप्त भी कर सकते हैं।’

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर राष्ट्रपति चाहें तो अचानक फाइल उठाकर प्रधानमंत्री से सलाह दे सकते हैं कि अगला सेना प्रमुख कौन होगा? पूरी दुनिया जानती है कि इसे केवल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता है और यदि वह चाहे तो राजनीतिक रूप से भी प्रतिष्ठान के साथ संबंध बनाए रख सकता है। इस पद को मौजूदा राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने अहम बना दिया है।”

उन्होंने हालिया गठबंधन के बारे में कहा कि ‘शाहबाज शरीफ और आसिफ जरदारी परिपक्व राजनेता हैं और इस समय दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है।’

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

February 22, 2024 February 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हमें दिल्ली नहीं जाने दे रहे, चुनाव में हम गांव नहीं आने देंगे; राकेश टिकैत की सरकार से दो टूक… हमें दिल्ली नहीं जाने दे रहे, चुनाव में हम गांव नहीं आने देंगे; राकेश टिकैत की सरकार से दो टूक…
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया… रायपुर : छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?