By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जय शाह ने ICC चेयरमैन बनने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, 150 करोड़ रुपये का निवेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > जय शाह ने ICC चेयरमैन बनने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, 150 करोड़ रुपये का निवेश
खेल

जय शाह ने ICC चेयरमैन बनने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, 150 करोड़ रुपये का निवेश

Last updated: 2024/08/23 at 4:36 PM
Share
3 Min Read
जय शाह ने ICC चेयरमैन बनने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, 150 करोड़ रुपये का निवेश
SHARE

बीते कुछ सालों से आईसीसी की सबसे बड़ी चिंता टेस्ट क्रिकेट को बचाने और इसकी तरफ दर्शकों की खींचने की रही है। इसी को देखते हुए अब क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था करोड़ों खर्च कर टेस्ट को बचाने के बारे में विचार कर रही है। इसके अलावा आईसीसी टी20 लीगों के लालज में आकर देश छोड़ने वाले खिलाड़ियों को भी रोकने का प्रयास कर रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये प्रस्ताव रखा है जिसे बीसीसीआई के मौजूदा सचिव और अगले आईसीसी चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे जय शाह का पूरा समर्थन हासिल है।

रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलियाई अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से ये जानकारी दी है, आईसीसी इसके लिए 150 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भी इस प्रस्ताव के समर्थन में हैं।

मैच फीस में होगा इजाफा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंड से टेस्ट प्लेयर्स को मिलने वाली फीस में इजाफा होगा। इसके अलावा विदेशी दौर पर टीम भेजने के लिए जो लागत आती है उसे भी बढ़ाया जाएगा। इससे वेस्टइंडीज जैसे क्रिकेट बोर्ड को फायदा होगा जो इस समय वैश्विक स्तर पर हो रही टी20 लीग के कारण समस्या से जूझ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, "इस फंड से सभी खिलाड़ियों को टेस्ट में एक न्यूनतम राशि दी जाएगी। इसे आप 10,000 अमेरिकी डॉलर मानकर चल सकते हैं। साथ ही इसी फंड से विदेशी दौरों का खर्च भी उठाया जाएगा।"

सीए के चेयरमैन माइक बाइयर्ड ने कहा, "टेस्ट मैच फंड को लेकर इस समय जो हलचल हो रही है वो देखकर अच्छा लग रहा है। हमें टेस्ट क्रिकेट के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को हटाना होगा और इसे सर्वश्रेष्ठ में श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित करना होगा।"

तीन देशों को नहीं होगा ज्यादा फायदा

इस फंड से तीन बड़े क्रिकेट बोर्ड को ज्यादा फायदा नहीं होगा क्योंकि इन तीनों के पास अपने खिलाड़ियों को देने के लिए पार्याप्त पैसा है। ये तीनों बोर्ड, बीसीसीआई, सीए और ईसीबी हैं। आईसीसी के पास टेस्ट क्रिकेट के लिए कितना पैसा बचता है ये क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के ब्रॉडकास्टर स्टार के साथ चल रहे विवाद पर भी निर्भर करता है। स्टार नेटवर्क 2022 ब्रॉडकास्ट डील को ही बनाए रखना चाहता है और वेल्यू असल कीमत से आधी करना चाहता है।

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मोहम्मद रिजवान ने लपका शानदार कैच, पूर्व कप्तान ने लगा लिया गले मोहम्मद रिजवान ने लपका शानदार कैच, पूर्व कप्तान ने लगा लिया गले
Next Article SEBI का रिलायंस होम फाइनेंस पर कड़ा एक्शन: ट्रेडिंग पर बैन और जुर्माना SEBI का रिलायंस होम फाइनेंस पर कड़ा एक्शन: ट्रेडिंग पर बैन और जुर्माना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?