By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : प्रदेश में मोदी की हर गारंटी होगी पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > रायपुर : प्रदेश में मोदी की हर गारंटी होगी पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
देश

रायपुर : प्रदेश में मोदी की हर गारंटी होगी पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Last updated: 2024/01/26 at 12:14 AM
Share
4 Min Read
रायपुर : प्रदेश में मोदी की हर गारंटी होगी पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
SHARE

बस्तर जिले में 100 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

नगरनार और किलेपाल में नवीन महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा

दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरनार में महाविद्यालय और किलेपाल में भी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को पौष पुन्नी छेरछेरा की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने देश के बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

साय ने कहा कि आज करीब सौ करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा देश के प्रधानमंत्री ने की थी, जिसके कारण देश के हर घर में शौचालय का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब कचरे का भी उपयोग किया जाता है। कचरे को रिसाइकिल करके उससे कई चीजें बनाई जा रही है।

कचरे से दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोटी भेंट करने पर अपनी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुए हैं लेकिन हम मोदी जी की गारंटी पर चल पड़े हैं। 13 दिसंबर को हमने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही हमने 18 लाख लोगों को घर देने का निर्णय ले लिया था।

हमने सुशासन दिवस पर दो साल के बकाया धान का बोनस 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था।

पीएससी में घोटाला हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि इस पर कार्रवाई होगी। हमने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी।

उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस योजना भी जल्द शुरू होगा, जिसमें संग्राहकों को 4500 रूपए बोनस की पात्रता भी होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की हर गारंटी पूरी की जाएगी और उसके लिए हम संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। हम सरकारी खर्चे में छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे, इसके लिए रामलला दर्शन योजना शुरू की जा रही है।

बुरुंदवाड़ा सेमरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को 83 ई-रिक्शा प्रदान किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 30 करोड़ रूपए का ऋण भी वितरण किया गया।

इस अवसर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, पूर्व विधायक संतोष बाफना, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य अतिथि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

January 26, 2024 January 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कनाडा के चुनावों में भारत ने भी किया हस्तक्षेप? वहां के आयोग ने ट्रूडो सरकार से मांगे सबूत… कनाडा के चुनावों में भारत ने भी किया हस्तक्षेप? वहां के आयोग ने ट्रूडो सरकार से मांगे सबूत…
Next Article ‘दो पाकिस्तानियों की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट्स’, पाक के आरोपों को भारत ने बताया झूठा; कहा- जो बोया है, वही काटेगा… ‘दो पाकिस्तानियों की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट्स’, पाक के आरोपों को भारत ने बताया झूठा; कहा- जो बोया है, वही काटेगा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?