By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी की शिकस्त हो, राहुल गांधी को शुभकामनाएं: पूर्व पाक मंत्री…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी की शिकस्त हो, राहुल गांधी को शुभकामनाएं: पूर्व पाक मंत्री…
देश

पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी की शिकस्त हो, राहुल गांधी को शुभकामनाएं: पूर्व पाक मंत्री…

Last updated: 2024/05/29 at 12:47 PM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी की शिकस्त हो, राहुल गांधी को शुभकामनाएं: पूर्व पाक मंत्री…
SHARE

पाकिस्तान के एक और नेता ने भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार की कामना की है। साथ ही पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी की जीत की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

पाकिस्तानी के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के मन में इस बात की आशंका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत में सरकार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हर कोई चाहता है कि नरेंद्र मोदी यह चुनाव हार जाएं। 

आपको बता दें कि फवाद चौधरी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात खुले तौर पर स्वीकार की थी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में फवाद चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत की कामना की है।

फवाद चौधरी ने कहा, “चाहे वह कश्मीर के मुसलमान हों या भारत के बाकी हिस्सों के, वे एक खास विचारधारा का सामना कर रहे हैं। वे अत्याचारों का सामना कर रहे हैं।

भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक कठिन परिस्थितियों को झेल रहे हैं। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार जाएं। हर पाकिस्तानी चाहता है कि वह चुनाव हार जाएं।” 

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तभी सुधरेंगे जब पाकिस्तान और भारत दोनों में चरमपंथ कम होगा। पाकिस्तान में भारत के प्रति कोई नफरत नहीं है, लेकिन भारत में भाजपा-आरएसएस गठबंधन पाकिस्तान के प्रति नफरत फैला रहा है। वे मुसलमानों के प्रति नफरत फैला रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि इस विचारधारा के ‘कर्ता-धर्ता’ को हराया जाए। मुझे लगता है कि भारतीय मतदाता मूर्ख नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत के मतदाता का लाभ पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखने में है। भारत को एक प्रगतिशील देश के रूप में आगे बढ़ना चाहिए और इसीलिए नरेंद्र मोदी और उनकी चरमपंथी विचारधारा को हराने की जरूरत है। चाहे वह राहुल जी हों, केजरीवाल जी हों या ममता बनर्जी, जो भी उन्हें हराएगा उन्हें शुभकामनाएं।” 

इस बयान से पहले पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी की सराहना की थी। उ

न्होंने कांग्रेस के उस वादे की भी सराहना की जिसमें सत्ता में आने पर ‘संसाधनों के सर्वेक्षण और उसके वितरण’ की बात कही जा रही है। इसके जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच डील उजागर हो गई है।

The post पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी की शिकस्त हो, राहुल गांधी को शुभकामनाएं: पूर्व पाक मंत्री… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली-NCR में 50 डिग्री वाली गर्मी ने डराया, दुनिया में अब तक कितना रहा है सबसे हाई तापमान… दिल्ली-NCR में 50 डिग्री वाली गर्मी ने डराया, दुनिया में अब तक कितना रहा है सबसे हाई तापमान…
Next Article चीन की एक अदालत ने पूर्व बैंकर को सुनाई मौत की सजा, अरबों की रिश्वत में हुई थी गिरफ्तारी… चीन की एक अदालत ने पूर्व बैंकर को सुनाई मौत की सजा, अरबों की रिश्वत में हुई थी गिरफ्तारी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?