By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसानों को बजट से उम्मीदें, मटर की MSP तय करने की मांग, कहा- दाम तय न होने से झेल रहे नुकसान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > किसानों को बजट से उम्मीदें, मटर की MSP तय करने की मांग, कहा- दाम तय न होने से झेल रहे नुकसान
मध्यप्रदेशराज्य

किसानों को बजट से उम्मीदें, मटर की MSP तय करने की मांग, कहा- दाम तय न होने से झेल रहे नुकसान

News Desk
Last updated: 2025/01/13 at 10:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
किसानों को बजट से उम्मीदें, मटर की MSP तय करने की मांग, कहा- दाम तय न होने से झेल रहे नुकसान
SHARE

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मटर किसानों ने केंद्रीय बजट 2025-26 के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP तय करने की अपील की है. हाल ही में जिले के मटर को 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना के तहत मान्यता मिली है, लेकिन किसानों का कहना है कि इसका सीधा लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है. किसानों का कहना है कि मटर की खरीद में तय मूल्य नहीं होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. स्थानीय किसान प्रकाश पटेल ने कहा कि खरीद की सुविधाएं और व्यवस्थाएं समय पर नहीं मिल पाती हैं. एक दिन रेट गिरते हैं, दूसरे दिन बढ़ जाते हैं, जिससे किसान परेशान होता है. एमएसपी से इस समस्या का समाधान हो सकता है. किसान रुक्मिणी पटेल ने भी इस पहल का स्वागत किया, लेकिन मटर की खरीद में स्थिरता लाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मटर को एक जिला, एक उत्पाद का दर्जा मिलना अच्छी बात है, लेकिन इसकी इकाई लगाकर एक निश्चित रेट तय किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके. अच्छी गुणवत्ता वाली फसल पर एक निश्चित रेट होना चाहिए। 

मटर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करें- किसान

किसानों की दूसरी प्रमुख मांग जिले में मटर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की है। किसान डॉ. अजय बाजपेयी का कहना है कि यह क्षेत्र मटर उत्पादन के लिए उपयुक्त है, लेकिन सरकारी व्यवस्था न होने के कारण किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। प्रसंस्करण इकाई स्थापित होने से बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों को लाभ मिलेगा। तवल सिंह लोधी ने कहा कि निजी कंपनियां मटर खरीदने में देरी करती हैं। उन्होंने कहा कि रेट कम होने तक फैक्ट्रियां इंतजार करती हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और तत्काल खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए।

बजट आवंटन बढ़ाने की अपील

किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से कृषि क्षेत्र के लिए बजट आवंटन बढ़ाने की भी अपील की। ​​भारत कृषक समाज के सदस्य के.के. अग्रवाल ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में किसानों के बजट में बढ़ोतरी की मांग की है। वर्तमान में सिर्फ पांच प्रतिशत आपूर्ति हो रही है, जो पर्याप्त नहीं है। किसानों को उम्मीद है कि एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 13, 2025 January 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एटीएम से मशीन से पैसे निकलने वाला गिरोह गिरफ्तार, कस्टमर के पैसे  नहीं निकलने पर हुआ शक, पुलिस को दी सूचना एटीएम से मशीन से पैसे निकलने वाला गिरोह गिरफ्तार, कस्टमर के पैसे नहीं निकलने पर हुआ शक, पुलिस को दी सूचना
Next Article जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद : मुख्यमंत्री साय जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद : मुख्यमंत्री साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?