By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहले हाथ और फिर मेरी जांघ छूने लगा, स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > पहले हाथ और फिर मेरी जांघ छूने लगा, स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप…
देश

पहले हाथ और फिर मेरी जांघ छूने लगा, स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप…

Last updated: 2024/02/04 at 10:32 AM
Share
5 Min Read
पहले हाथ और फिर मेरी जांघ छूने लगा, स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप…
SHARE

अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार के लोगों के साथ ट्रैवल कर रही एक 26 साल की लड़की ने स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

लड़की का आरोप है कि एयरलाइन के क्रू मेंबर्स और सुरक्षाकर्मियों ने उसे छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने से भी रोका।

उसने बताया कि आरोपी लड़के ने गलत तरीके से छूने की बात स्वीकार कर ली लेकिन इसके बावजूद विमान में मौजूद एयरलाइन क्रू और बागडोगरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मियों ने शिकायत दर्ज करने से रोक दिया।

उनका कहना था कि इस घटना का कोई सबूत नहीं है। इसलिए उन्होंने लड़के को माफी मांगकर जाने देने को कहा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही लड़की 31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 592 से ट्रैवल कर रही थी।

लड़की को उसके बॉयफ्रेंड, उसकी मां और उसके बीमार पिता की तीन सीटों के पीछे सीट मिली थी। इस बीच बॉयफ्रेंड की माँ ने कहा कि वह किनारे की सीट पर आ जाए क्योंकि तीन सीटों में से केवल एक ही भरी थी।

उस सीट पर कोलकाता का एक लॉ स्टूडेंट बैठा था। वह उससे शिफ्ट होने और महिला को सीट देने के लिए सहमत हो गया। लेकिन वह खाली पड़ी विंडो सीट पर नहीं गया और इसके बजाय बीच की सीट पर (महिला के बगल वाली सीट) बैठ गया।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, लड़की ने ईयरफोन लगा लिया और म्यूजिक सुनने लगी। उड़ान भरने के तुरंत बाद, उसने महसूस किया कि वह युवक उसके बाएं हाथ को छू रहा था।

उसका हाथ सीट के आर्मरेस्ट पर रखा हुआ था। लड़की ने कहा, “उसने अपना दाहिना हाथ मेरे बगल में आर्मरेस्ट पर रखा था। चूंकि मैं म्यूजिक सुनने में व्यस्त थी, इसलिए मुझे तब तक ध्यान नहीं आया जब तक मुझे महसूस नहीं हुआ कि मेरी बांह को दबाया जा रहा है। जब मैं आर्मरेस्ट की ओर मुड़ी, तो मैंने देखा कि उसकी उंगलियां बार-बार मुझे छू रही थीं। शुरू में मुझे लगा कि वह गलती से मुझे छू रहा है। लेकिन तभी क्रू ने खाना परोसना शुरू कर दिया और उसने तुरंत अपने हाथ हटा दिए।” 

खाना सर्व किए जाने के बाद, लड़की को महसूस हुआ कि कोई हाथ उसकी जांघ को छू रहा है और सहलाने की कोशिश कर रहा है।

वह तुरंत चिल्ला उठी। इस बीच एक एयर-होस्टेस दौड़कर आई। लड़की ने बताया, “जब मैंने उसे बताया कि यात्री ने मेरे साथ छेड़छाड़ की है, तो युवक बोला कि इसके लिए उसे खेद है।

मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। एयर-होस्टेस ने मुझे चेतावनी दी कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था और मुझसे पूछा कि क्या मैं अपनी सीट बदलना चाहती हूं।

मैंने उससे कहा कि मैं नहीं उस (अपराधी) को सीट बदलनी चाहिए। फिर उसे दूसरी लाइन में ले जाया गया लेकिन मैंने जोर देकर कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कुछ ही देर में एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट आया और मुझे आश्वस्त करने के बजाय मुझसे पूछा कि मैं क्यों चिल्ला रही हूं। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है, मुझे नहीं।”

फ्लाइट के लैंड होने के बाद, एयरलाइन स्टाफ और सीआईएसएफ कर्मी लड़की को एक तरफ ले गए। उसे सलाह दी कि वह युवक को छोड़ दें क्योंकि वह एक छात्र है और शिकायत दर्ज कराने पर लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

लड़की ने कहा, “माफी मांगने के बाद युवक को बरी कर दिए जाने से मुझे बहुत निराशा महसूस हुई।” वहीं एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “बागडोगरा पहुंचने पर, दोनों को स्पाइसजेट सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा सहायता प्रदान की गई और आगमन क्षेत्र में सीआईएसएफ अधिकारियों तक पहुंचाया गया। महिला यात्री ने कार्रवाई की मांग की। आरोपी ने माफी मांगी और महिला यात्री बिना कोई शिकायत दर्ज कराए हवाईअड्डे से चली गई, जिससे स्पाइसजेट की आगे की जांच में बाधा उत्पन्न हुई।”

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 4, 2024 February 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे- गृहमंत्री शर्मा… रायपुर : बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे- गृहमंत्री शर्मा…
Next Article रायपुर : शिक्षा और संस्कार से व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है: शिक्षा मंत्री अग्रवाल… रायपुर : शिक्षा और संस्कार से व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है: शिक्षा मंत्री अग्रवाल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?