By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, काल के गाल में समाए 37 लोग; बारिश बनी आफत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, काल के गाल में समाए 37 लोग; बारिश बनी आफत…
विदेश

पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, काल के गाल में समाए 37 लोग; बारिश बनी आफत…

Last updated: 2024/03/04 at 9:59 AM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, काल के गाल में समाए 37 लोग; बारिश बनी आफत…
SHARE

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बारिश आफत बनकर आई है।

पिछले 48 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मकान ढह गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में हुई बारिश के कारण कई घर ढह गए और खासकर खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गुरुवार रात से अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं।

प्राधिकरण ने कहा कि पिछले 48 घंटे में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर, स्वात, लोअर दीर, मलकंद, खैबर, पेशावर, दक्षिण वजीरिस्तान और लक्की मरवत समेत दस जिलों में हुई मूसलाधार बारिश में 37 लोग घायल हो गए हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगों को इस नाजुक वक्त में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।

पीओके में भी दिखा तबाही का मंजर
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भी लोगों के मरने और क्षति की सूचना मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके में पांच लोगों की मौत हो गई है। प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने कहा कि राजमार्गों को अवरुद्ध करने वाले मलबे को हटाने के लिए आपातकालीन राहत और भारी मशीनरी को क्षेत्र में भेजा गया था।

उत्तरी गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक के अनुसार, काराकोरम राजमार्ग बारिश और बर्फ के कारण हुए भूस्खलन के कारण कुछ स्थानों पर अभी भी अवरुद्ध है। उन्होंने कहा कि साल के इस समय में बर्फबारी असामान्य रूप से भारी थी।

अधिकारियों ने मौसम की स्थिति के कारण पर्यटकों को सुंदर उत्तर की ओर यात्रा न करने की सलाह दी है। पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण कई पर्यटक वहां फंस गए थे।

पाकिस्तान में इस साल सर्दियों की बारिश में देरी देखी गई है, जो नवंबर के बजाय फरवरी में शुरू हुई। पाकिस्तान में हर साल मानसून के साथ-साथ सर्दियों की बारिश से भी नुकसान होता है।

दो साल पहले भी आफत बनी थी बाढ़
दो साल पहले भी पाकिस्तान को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ी थी। जिसमें सौकड़ों लोगों की मौत हुई थी। इस विनाशकारी बाढ़ के कारण पड़ोसी देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो गए था। पाकिस्तान की पहले से ही चरमराती अर्थव्यवस्था को 12.5 अरब अमरीकी डालर का आर्थिक नुकसान हुआ था।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

March 4, 2024 March 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं भेज देते; मालदीव को लेकर एस जयशंकर ने कह दी बड़ी बात… बदमाश 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं भेज देते; मालदीव को लेकर एस जयशंकर ने कह दी बड़ी बात…
Next Article परमाणु बनाने का सामान नहीं, भारत ने तोड़े नियम; जहाज रोकने पर पाकिस्तान का बयान… परमाणु बनाने का सामान नहीं, भारत ने तोड़े नियम; जहाज रोकने पर पाकिस्तान का बयान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?