By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल से हरियाणा तक संग्राम, कहीं निंदा प्रस्ताव पास तो कहीं विरोध-प्रदर्शन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल से हरियाणा तक संग्राम, कहीं निंदा प्रस्ताव पास तो कहीं विरोध-प्रदर्शन…
देश

कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल से हरियाणा तक संग्राम, कहीं निंदा प्रस्ताव पास तो कहीं विरोध-प्रदर्शन…

Last updated: 2024/08/28 at 10:43 AM
Share
6 Min Read
कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल से हरियाणा तक संग्राम, कहीं निंदा प्रस्ताव पास तो कहीं विरोध-प्रदर्शन…
SHARE

भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों पर दिए गए बयान के खिलाफ विपक्ष ने मंगलवार को भी अपना हमला जारी रखा।

Contents
‘भाजपा किसानों के लिए दिखावटी वादा कर रही’कंगना रनौत की टिप्पणी से किसान आक्रोशित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कंगना के बयान की निंदा करने के लिए कांग्रेस समर्थित एक प्रस्ताव पारित किया गया, जबकि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रनौत ने हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ को दिए साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर देश में मजबूत नेतृत्व नहीं होता, तो भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब निरस्त हो चुके 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शव लटक रहे थे और बलात्कार हो रहे थे। उन्होंने इस साजिश में चीन और अमेरिका के शामिल होने का आरोप लगाया।

कंगना रनौत की टिप्पणी को लेकर उनके कांग्रेस शासित कंगना के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में तीखी बहस हुई, क्योंकि सदन ने टिप्पणी की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसके मद्देनजर विपक्ष ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। AAP की हरियाणा यूनिट ने रनौत की टिप्पणी के खिलाफ राज्य में विरोध प्रदर्शन किया।

आप के एक नेता ने कहा कि उनका बयान किसानों के प्रति भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जींद, यमुनानगर और पंचकूला समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया।

‘भाजपा किसानों के लिए दिखावटी वादा कर रही’

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने भी रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगी और भाजपा इस पर खेद व्यक्त करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, ‘कंगना रनौत ने किसानों के खिलाफ अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी है।

भाजपा के बयान में किसानों के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई खेद नहीं जताया गया है। वह भाजपा की सदस्य और सांसद हैं।

अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो यह कहना उचित होगा कि भाजपा किसानों के लिए केवल दिखावटी वादा कर रही है।’

भाजपा ने सोमवार को रनौत के बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान पार्टी का मत नहीं है। भाजपा कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है।

पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।’

बयान में कहा गया कि भाजपा की ओर से कंगना रनौत को निर्देश दिया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। ठाकुर ने कहा कि भाजपा पार्टी नेतृत्व के साथ है और परंपरा के अनुसार, सदन में मौजूद न रहने वाले व्यक्ति पर चर्चा नहीं की जा सकती।

कंगना रनौत की टिप्पणी से किसान आक्रोशित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आगे आना चाहिए था।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि रनौत की टिप्पणी से किसान आक्रोशित हैं और भाजपा को अपने आचरण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए, क्योंकि उनकी टिप्पणी से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कंगना को ऐसी टिप्पणी करने की आदत है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उत्तेजित सदस्यों को शांत कराते हुए कहा कि कंगना रनौत की टिप्पणी की निंदा करने के लिए पेश प्रस्ताव सदन द्वारा पारित किया जाता है। अब आगे चर्चा की कोई आवश्यकता नहीं है।

आप की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने यमुनानगर जिले में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान तख्तियां ले रखी थी, जिसमें भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लिए गए थे।

इस बीच, आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने टिप्पणी के लिए रनौत की आलोचना की और इसे शर्मनाक करार दिया। गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों से नफरत करती है, क्योंकि उन्होंने काले कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर किया।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रनौत पहले भी किसानों के बारे में ऐसे बयान देती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की मानसिकता है, जो किसानों को गाली देने वालों को पद से सम्मानित करती है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह भाजपा की किसानों के प्रति मानसिकता को उजागर करता है।

The post कंगना रनौत के बयान पर हिमाचल से हरियाणा तक संग्राम, कहीं निंदा प्रस्ताव पास तो कहीं विरोध-प्रदर्शन… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

August 28, 2024 August 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्रों को खतरा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा… बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्रों को खतरा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा…
Next Article हमास की कैद से एक और इजरायली आजाद, IDF और शिन बेट का खुफिया ऑपरेशन; 10 महीने में 8 रेस्क्यू… हमास की कैद से एक और इजरायली आजाद, IDF और शिन बेट का खुफिया ऑपरेशन; 10 महीने में 8 रेस्क्यू…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?