By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मिलिट्री बेस से अन्न भंडार और तेल गोदाम तक पर यूक्रेन की नजर, ATACMS की रेंज में रूस के 250 ठिकाने…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > मिलिट्री बेस से अन्न भंडार और तेल गोदाम तक पर यूक्रेन की नजर, ATACMS की रेंज में रूस के 250 ठिकाने…
विदेश

मिलिट्री बेस से अन्न भंडार और तेल गोदाम तक पर यूक्रेन की नजर, ATACMS की रेंज में रूस के 250 ठिकाने…

Last updated: 2024/08/27 at 12:57 AM
Share
5 Min Read
मिलिट्री बेस से अन्न भंडार और तेल गोदाम तक पर यूक्रेन की नजर, ATACMS की रेंज में रूस के 250 ठिकाने…
SHARE

पिछले करीब ढाई साल से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध ने अब और भीषण रूप अख्तियार कर लिया है।

यूक्रेन ने एक तरफ रूस के सारातोव शहर में सबसे ऊंची इमारत वोल्गा स्काई पर अमेरिका के 9/11 जैसा हमला ड्रोन से किया है, तो दूसरी तरफ रूस ने सोमवार को तड़के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया और पूरे यूक्रेन में कई इलाकों को अपना निशाना बनाया। यह हमला मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुआ जो सुबह तक जारी रही।

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, यूक्रेन के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर रूसी ड्रोन के कई समूह बढ़ रहे थे, जिसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी गईं। पिछले कुछ हफ्तों में यूक्रेन पर रूस का यह सबसे बड़ा हमला है।

इसका लक्ष्य यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे रहे। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई हैं।

दूसरी तरफ, यूक्रेन ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका से हासिल किए गए आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) को रूस के कई अहम ठिकानों को लक्षित कर तैनात कर दिया है।

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि रूस के कम से कम 250 सैन्य और अर्धसैनिक ठिकाने ATACMS की रेंज में हैं। ये सभी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम लंबी दूरी की मारक क्षमता रखते हैं। वॉशिंगटन ने इसी साल कीव को ये सिस्टम उपलबिध कराए हैं लेकिन यूक्रेन को सख्त चेतावनी दे रखी है कि इनका इस्तेमाल यूक्रेन क्रीमिया समेत अपनी ही भौगोलिक सीमा में कर सकता है।

अमेरिका ने दो टूक लहजे में यूक्रेन को कहा है कि इन मिसाइलों का इस्तेमाल किसी भी सूरत में रूस की मुख्य भूमि के अंदर नहीं किया जाएगा लेकिन शोधकर्ताओं का दावा है कि यूक्रेन ने आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) की तैनाती इस कदर कर रखी है कि उसकी जद में रूस के 250 ठिकाने आ रहे हैं। इन ठिकानों में मिलिट्री बेस से लेकर अन्न भंडार, संचार केंद्र और तेल गोदाम भी शामिल हैं।

इंस्टीट्यूट फॉर स्टडी ऑफ वॉर (ISW) के शोधकर्ताओं ने एक सैटेलाइट इमैजरी और मानचित्र प्रकाशित किया है, जो दिखाता है कि रूस के 250 ठिकाने अभी भी यूक्रेन द्वारा तैनात ATACMS की रेंज में हैं।

चित्रों से पता चलता है कि इन टारगेट्स में रूस के बड़े सैन्य अड्डे, संचार स्टेशन, रसद केंद्र, जनसुविधा केंद्र, ईंधन डिपो, गोला-बारूद गोदाम और स्थायी मुख्यालय शामिल हैं।

NEW: Ukrainian long-range strikes against Russian military targets within Russia’s rear are crucial for degrading Russian military capabilities throughout the theater, and the lifting of restrictions on Ukraine's use of Western-provided weapons would allow Ukrainian forces to… pic.twitter.com/nUhbKEzejl

— Institute for the Study of War (@TheStudyofWar) August 25, 2024

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में तैनात एक वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी के हवाले से पोलिटिको की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी ठिकानों को निशाना बनाने में ये ATACMS उतने प्रभावी नहीं होंगे, जितना कीव उम्मीद कर रहा है क्योंकि मॉस्को ने भी यूक्रेन की सीमा के करीब रूसी हवाई अड्डों पर एयरक्राफ्ट और एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर रखा है।

शोधकर्ताओं ने लिखा, “इन 250 ठिकानों में से केवल 17 ही हवाई क्षेत्र हैं और शेष 233 नागरिक सुविधा केंद्र या उनसे जुड़े ठिकाने हैं।

इसलिए रूस 17 हवाई अड्डों या एयर फोर्स स्टेशन पर ही तैनाती कर सकता है, जबकि यूक्रेन बाकी ठिकानों पर हमले कर रूस पर दबाव बना सकता है। हालांकि, यह भी अभी दूर की कौड़ी लगती है क्योंकि इसकी इजाजत अमेरिका फिलहाल नहीं देने वाला।

The post मिलिट्री बेस से अन्न भंडार और तेल गोदाम तक पर यूक्रेन की नजर, ATACMS की रेंज में रूस के 250 ठिकाने… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

August 27, 2024 August 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच फोन पर बातचीत, यूक्रेन-बांग्लादेश समेत इन मुद्दों पर चर्चा…
Next Article भाजपा में शामिल होंगे चंपाई सोरेन, कई दिनों से जेएमएम से चल रही थी नाराजगी… भाजपा में शामिल होंगे चंपाई सोरेन, कई दिनों से जेएमएम से चल रही थी नाराजगी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?