By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन जा सकते हैं राज्यसभा, कल है नामांकन का आखिरी दिन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन जा सकते हैं राज्यसभा, कल है नामांकन का आखिरी दिन
मध्यप्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन जा सकते हैं राज्यसभा, कल है नामांकन का आखिरी दिन

Last updated: 2024/08/20 at 2:56 PM
Share
3 Min Read
मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन जा सकते हैं राज्यसभा, कल है नामांकन का आखिरी दिन
SHARE

भोपाल ।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा जाने से उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई है। इसके लिए तीन सितंबर को मतदान होगा। नामांकन का अंतिम दिन बुधवार यानी 21 अगस्त है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का नाम लगभग तय है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। यदि कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा तो कुरियन के राज्यसभा जाने में कोई अड़चन नहीं रह जाएगी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, कुरियन को यदि किसी कारण से मध्यप्रदेश से नहीं भेजा गया तो पंजाब से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। इस सीट पर पूर्व सांसद केपी यादव का नाम भी लिया जा रहा था, जिन्हें पार्टी ने गुना-शिवपुरी सीट से टिकट न देकर कांग्रेस से आए सिंधिया को दिया था। 2019 में यादव ने ही सिंधिया को शिकस्त दी थी। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया के साथ ही कुछ अन्य नामों पर भी चर्चा चल रही थी। पार्टी सूत्रों का दावा है कि बाहरी उम्मीदवार का जाना लगभग तय है। 21 अगस्त तक नामांकन होगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर तीन सितंबर को मतदान और मतगणना होगी। 

कौन हैं जॉर्ज कुरियन

जॉर्ज कुरियन केरल से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वह फिलहाल मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री हैं। कुरियन ने प्रधानमंत्री के साथ ही शपथ ली थी। भाजपा महासचिव और केरल के नेता जॉर्ज कुरियन को संगठन में मजबूत नाम है। उन्होंने केरल जैसे राज्य में पार्टी के लिए लंबे अरसे तक काम किया है। 1980 के दशक में जब समाजवादियों का एक समूह जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था, तब कुरियन भी महज 19 साल की उम्र में भाजपा से जुड़े थे।

कोट्टायम के एक छोटे से गांव कनककारी के एक ईसाई परिवार से आते हैं। चार दशकों से केरल में पार्टी का काम कर रहे हैं। कई पदों पर रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहने के साथ ही युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। जब मोदी केरल में दौरे पर थे, तब कुरियन ही उनके भाषण को मलयालम में ट्रांसलेट करते थे।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 20, 2024 August 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बिलासपुर में युवक को तीन बेटों ने उतारा मौत के घाट, पिता की हत्या का लिया बदला छत्तीसगढ़-बिलासपुर में युवक को तीन बेटों ने उतारा मौत के घाट, पिता की हत्या का लिया बदला
Next Article पुलिस ने किया युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, माता-पिता निकले आरोपी, जानें क्या है वजह… पुलिस ने किया युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, माता-पिता निकले आरोपी, जानें क्या है वजह…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?