By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जर्मनी की नेतन्याहू को चेतावनी, यहां कदम रखा तो गिरफ्तार कर लेंगे; राफा पर हमला कर अलग-थलग इजरायल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > जर्मनी की नेतन्याहू को चेतावनी, यहां कदम रखा तो गिरफ्तार कर लेंगे; राफा पर हमला कर अलग-थलग इजरायल…
विदेश

जर्मनी की नेतन्याहू को चेतावनी, यहां कदम रखा तो गिरफ्तार कर लेंगे; राफा पर हमला कर अलग-थलग इजरायल…

Last updated: 2024/05/24 at 11:38 AM
Share
7 Min Read
जर्मनी की नेतन्याहू को चेतावनी, यहां कदम रखा तो गिरफ्तार कर लेंगे; राफा पर हमला कर अलग-थलग इजरायल…
SHARE

हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल का राफा पर हमला करना उसे ही भारी पड़ता जा रहा है।

कई मोर्चों पर इजरायल अलग-थलग पड़ता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आईसीसी) के शीर्ष अभियोजक ने युद्ध के दौरान अपराधों के लिए इजरायल और हमास के प्रमुखों पर आरोप लगाते हुए उन्हें मानवता के खिलाफ जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले वैश्विक नेताओं की सूची में डाल दिया।

इनमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत के बाद अब एक और यूरोपीय देश जर्मनी ने भी नेतन्याहू को तगड़ा झटका दिया है। 

जर्मनी ने कहा है कि अगर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उसके देश में कदम रखते हैं तो उन्हें तुंरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेइट ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनका देश ‘कानून का पालन करेगा’ और आलोचनाओं से घिरे इजरायली नेता को देश आने पर गिरफ्तार कर लेगा। 

इन लोगों के खिलाफ वारंट की मांग कर रहे करीम खान 

ब्रिटिश अभियोजक करीम खान ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह नेतन्याहू, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट के साथ-साथ गाजा के शासक याह्या सिनवार सहित तीन हमास आतंकी प्रमुखों के लिए वारंट की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने 7 अक्टूबर को साजिश रची थी।

तीन न्यायाधीशों की एक पीठ फैसला करेगी कि गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए या नहीं। ऐसे निर्णय लेने में न्यायाधीशों को दो महीने तक लग सकते हैं।

जर्मनी की बात करें तो उसका ये फैसला ऐसे समय में आया है जब बर्लिन में इजरायल के राजदूत रॉन प्रोसोर ने आईसीसी के प्रस्तावित गिरफ्तारी वारंट को अस्वीकार करने के लिए जर्मन सरकार से अपील की थी।

हालांकि अब ऐसा प्रतीता होता है कि जर्मनी ने इसे खारिज कर दिया है। एक्स पर मंगलवार को प्रोसर ने लिखा, “यह अपमानजनक है!

जर्मनी के “स्टैट्सरासन” की अब असली परीक्षा है। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं।” स्टैट्सरासन (Staatsräson) इजरायल की रक्षा के लिए जर्मनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के संदर्भ में इस्तेमाल होता है। यह नीति पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल ने 2008 में नेसेट में एक भाषण के दौरान घोषित की थी।

क्या बोले नेतन्याहू और हमास

नेतन्याहू ने आरोपों को ‘वास्तविकता से हटकर’ बताया है। उन्होंने अभियोजक पर ‘दुनिया भर में भड़क रही यहूदी विरोधी भावना की आग में घी डालने’ का आरोप लगाया। नेतन्याहू ने इस फैसले की सोमवार को निंदा करते हुए इसे ‘‘वास्तविकता से कोसों दूर’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ”मैं हेग अभियोजक द्वारा लोकतांत्रिक इजरायल और हमास के सामूहिक हत्यारों के बीच की गई तुलना को कड़े शब्दों के साथ अस्वीकार करता हूं।”

वहीं हमास ने एक बयान में आरोप लगाया कि अभियोजक ‘पीड़ित की तुलना जल्लाद से करने की कोशिश कर रहे हैं।’ बयान के मुताबिक, हमास के पास इजरायली कब्जे का विरोध करने का अधिकार है।

फ्रांस और बेल्जियम ने भी छोड़ा साथ

फ्रांस के साथ ही बेल्जियम और स्लोवेनिया ने सोमवार को कहा था कि वे आईसीसी के अभियोजक करीम खान के कदम का समर्थन करते हैं।

इन देशों का समर्थन इजरायल के प्रति पश्चिम के दृष्टिकोण में विभाजन को उजागर करता है। इजरायल और हमास के नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के अनुरोध के बीच इजरायल के विदेश मंत्री मंगलवार को फ्रांस के लिए रवाना हुए।

इस यात्रा का मकसद आईसीसी में हुई कार्यवाही के निष्कर्षों के असर को कम करना है। इजरायली विदेश मंत्री इजरायल काट्ज की अपने फ्रांसीसी समकक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें इस बात के लिए दिशा तय कर सकती हैं कि अगर वारंट जारी होता है तो फ्रांस का रुख कैसा होगा और क्या यह इजरायल के नेताओं के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

कब क्या हुआ था?

अभियोजक ने सात अक्टूबर को किए गए हमास पर हमले पर ध्यान केंद्रित किया। इस दिन चरमपंथियों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर करीब 1,200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके जवाब में इजरायल ने गाजा में सैन्य हमला किया जिसमें करीब 35,000 फलस्तीनीयों की मौत हो गई है।

कई देश अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत को नहीं मानते

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत की स्थापना 2002 में हुई थी, जो युद्ध के दौरान अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों, नरसंहार और हमले संबंधी अपराधों के लिए लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाती है। इजरायल, अमेरिका, चीन और रूस सहित कई देश इस न्यायालय के क्षेत्राधिकार को स्वीकार नहीं करते।

नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फलस्तीन को बतौर देश मान्यता दी

नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बुधवार को फलस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने का फैसला किया।

उसके इस कदम से गाजा में हमास के खिलाफ सात महीने से चल रहे युद्ध में इजरायल अलग-थलग पड़ सकता है। यह घोषणा तब की गयी है जब अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके रक्षा मंत्री के लिए गिरफ्तारी वारंट की मांग कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) नरसंहार के आरोपों पर विचार कर रही है जिसे इजरायल ने सख्ती से खारिज किया है।

फलस्तीन ने इस घोषणा का स्वागत किया है।

The post जर्मनी की नेतन्याहू को चेतावनी, यहां कदम रखा तो गिरफ्तार कर लेंगे; राफा पर हमला कर अलग-थलग इजरायल… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 24, 2024 May 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस ने लगाए ECI पर एकतरफा काम के आरोप, मतदान के आंकड़ों पर दी सलाह… कांग्रेस ने लगाए ECI पर एकतरफा काम के आरोप, मतदान के आंकड़ों पर दी सलाह…
Next Article महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ 30 बार किया सेक्स, कार-क्लासरूम और पार्किंग तक में बनाए संबंध… महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ 30 बार किया सेक्स, कार-क्लासरूम और पार्किंग तक में बनाए संबंध…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?