By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीमित युद्ध चाहता था हिजबुल्लाह, खुलकर आया इजरायल; कैसे बिगड़ा नसरल्लाह का प्लान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > सीमित युद्ध चाहता था हिजबुल्लाह, खुलकर आया इजरायल; कैसे बिगड़ा नसरल्लाह का प्लान…
विदेश

सीमित युद्ध चाहता था हिजबुल्लाह, खुलकर आया इजरायल; कैसे बिगड़ा नसरल्लाह का प्लान…

Last updated: 2024/09/30 at 11:22 AM
Share
4 Min Read
सीमित युद्ध चाहता था हिजबुल्लाह, खुलकर आया इजरायल; कैसे बिगड़ा नसरल्लाह का प्लान…
SHARE

हिजबुल्लाह लगातार इजरायल पर छोटे-छोटे हमले कर रहा था, लेकिन उसे शायद ही अंदाजा हो कि हमास के साथ ऑलआउट जंग में उलझा इजरायल दूसरी सीमा पर भी युद्ध के रास्ते खोल देगा।

Contents
हिजबुल्लाह के लगातार हमलों से इजरायल पर बना दवाब2006 से ही कम दिखता था नसरल्लाह

दरअसल, 7 अक्तूबर की घटना के बाद इजरायल हमास पर सीधे हमला करने लगा था। हिजबुल्लाह ने हमास का सहयोग करने के लिए इजरायल पर रॉकेट और मिसाइलों से हमला करना शुरू कर दिया।

बेरूत हमले में अपनी जान गंवाने से पहले संगठन प्रमुख नसरल्लाह ने इजरायल से लड़ाई करने की एक योजना तैयार की थी।

उनकी यह योजना मुख्य रूप से यह थी कि इजरायल के हमास के विरुद्ध युद्ध में पूर्ण युद्ध से बचते हुए हमास का समर्थन करते रहना।

अपनी योजना के समर्थन में नसरल्लाह ने एक गुप्त स्थान से वीडियो संदेश भी जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि लेबनान में कुछ लोग कह रहे हैं कि हम जोखिम ले रहे हैं। लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि यह जोखिम लाभकारी है सही योजना का हिस्सा है।

लेकिन नसरल्लाह की यह योजना उस वक्त धरी रह गई जब इजरायल ने हमास को लगभग नेस्तानाबूद करने के बाद हिजबुल्लाह की तरफ रुख कर लिया।

वह लगातार हिजबुल्लाह को चेतावनी देता रहा कि हम पर हमला करोगे तो पछताओगे लेकिन हिजबुल्लाह अपनी अजेयता के नशे में लगातार मिसाइलों और रॉकेटों से हमले करता रहा।

हिजबुल्लाह के लगातार हमलों से इजरायल पर बना दवाब

लेबनान की सीमा से हिजबुल्लाह द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों ने इजरायली सरकार पर जबरदस्त घरेलू दवाब बनाया। अपनी उत्तरी सीमा को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह पर हमलों की झड़ी लगा दी।

इजरायली सेना की तरफ से पहले लेबनानी नागरिकों को संदेश जारी कर दूर चले जाने का आग्रह किया और फिर पूरी तरीके से हमला कर दिया गया।

पहले हवाई हमले, फिर पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लॉस्ट ने हिजबुल्लाह की जड़े हिला दी। इजरायली हमले में हिजबुल्लाह की बुनियादी ढ़ांचा नष्ट हो गया।

यहीं नहीं पेजर ब्लास्ट के बाद हिजबुल्लाह के खेमे में इजरायली खुफिया विभाग की घुसपैठ की अफवाह भी फैल गई, जिससे समूह और कमजोर हो गया।

इजरायली सेना ने अपनी रणनीति के तहत हिजबुल्लाह की लीडरशिप पर हमला करना जारी रखा। देखते ही देखते उन्होंने पूरे संगठन में नेतृत्व शून्यता की स्थिती पैदा कर दी।

इजरायली हमलों ने हिजबुल्लाह की कमर तोड़ कर रख दी, इसका सबसे बड़ा असर यह रहा कि लेबनान के अंदर नसरल्लाह की लोकेशन पर इजरायल बमबारी करके उसे मारने में सफल रहा।

2006 से ही कम दिखता था नसरल्लाह

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक नसरल्लाह 2006 के पिछले युद्ध के बाद से ही सार्वजनिक उपस्थिति से बचता रहा था। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, वह लंबे समय इजरायली खुफिया विभाग से सतर्क था।

यहां तक की उससे मिलने वाले लोगों का दायरा भी काफी सीमित था। रिपोर्ट के मुताबिक नसरल्लाह की हत्या होना और हफ्तेभर से उसकी लोकेशन का पता इजरायल को होना यह साबित करता है कि हिजबुल्लाह में घुसपैठ हो चुकी थी।

The post सीमित युद्ध चाहता था हिजबुल्लाह, खुलकर आया इजरायल; कैसे बिगड़ा नसरल्लाह का प्लान… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 30, 2024 September 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Next Article पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर की बात; जाना सेहत का हाल, रैली में बिगड़ी थी तबीयत… पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर की बात; जाना सेहत का हाल, रैली में बिगड़ी थी तबीयत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?