By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गृहमंत्री अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं और विधायक पुरंदर मिश्रा पत्र लिखकर बढ़ते अपराध रोकने की मांग कर रहे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > गृहमंत्री अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं और विधायक पुरंदर मिश्रा पत्र लिखकर बढ़ते अपराध रोकने की मांग कर रहे
छत्तीसगढ़राज्य

गृहमंत्री अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं और विधायक पुरंदर मिश्रा पत्र लिखकर बढ़ते अपराध रोकने की मांग कर रहे

Last updated: 2024/09/08 at 5:15 PM
Share
3 Min Read
गृहमंत्री अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं और विधायक पुरंदर मिश्रा पत्र लिखकर बढ़ते अपराध रोकने की मांग कर रहे
SHARE

रायपुर। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के द्वारा अपराध रोकने के उपाय करने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा प्रदेश में अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं और उनके ही विधायक पुरंदर मिश्रा राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर अपराध नियंत्रित करने सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा सरकार में राजधानी अपराधधानी बन चुका है। हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार चाकू बाजी, लूटपाट, अपहरण, ठगी, छेड़छाड़ की घटनाएं रोज हो रही है। अस्पताल में चिकित्सक और स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। महिलाएं बाजार जाने से डर रही है।सूर्यास्त से पहले लोग सुरक्षित घर पहुंचने के लिए भगवान से विनती करते हैं हर वर्ग स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा की चिंता को लेकर भयभीत है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधायक पुरंदर मिश्रा के पहले पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत ने भी राजधानी और प्रदेश में हो रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर विधानसभा में जवाब तलब किए थे नाराजगी जाहिर किए थे और यहां तक कहे थे कि गृह मंत्री से गृह विभाग नहीं संभाल रहा है, अपराध नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं तो वह इस्तीफा दे दें। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक प्रदेश में घट रहे आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए आवाज उठा रही है कांग्रेस जब आवाज उठाती है तो गृह मंत्री झूठे आंकड़े प्रस्तुत करके आपराधिक घटनाओं का कम होने का दावा करते हैं और खुद की हाथ से खुद की पीठ थपथपाते हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करता था आमजन निश्चित होकर अपने दिनचर्या के कार्यों को करते थे अपराधियों पर कार्यवाही होती थी उन्हें सजा मिलती थी अब तो पीड़ित को एफआईआर दर्ज कराने के लिए आंदोलन करना पड़ता है अपराधी को बचाने के लिए पूरा सिस्टम काम करता हैं।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 8, 2024 September 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट में दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत
Next Article छत्तीसगढ़-कांकेर में 12 लाख की सिगरेट चुराने वाला गिरफ्तार, साले के लिए खरीदी स्कूटी और होटल का सामान छत्तीसगढ़-कांकेर में 12 लाख की सिगरेट चुराने वाला गिरफ्तार, साले के लिए खरीदी स्कूटी और होटल का सामान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?