By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उमस का जारी रहेगा सितम; बिहार में तेज बारिश के कोई आसार नहीं, जानें अपने जिला का हाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > उमस का जारी रहेगा सितम; बिहार में तेज बारिश के कोई आसार नहीं, जानें अपने जिला का हाल
राज्य

उमस का जारी रहेगा सितम; बिहार में तेज बारिश के कोई आसार नहीं, जानें अपने जिला का हाल

Last updated: 2024/07/24 at 5:53 PM
Share
3 Min Read
उमस का जारी रहेगा सितम; बिहार में तेज बारिश के कोई आसार नहीं, जानें अपने जिला का हाल
SHARE

बिहार में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं. आसमान में बादल छाए रहते हैं और हल्की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन दिनभर उमस का सामना करना पड़ता है. बारिश की कमी के कारण औसत वर्षा में भी गिरावट आ रही है. 24 जुलाई को सुबह पटना और कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई, लेकिन यह पर्याप्त नहीं थी. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार इस महीने कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी. हालांकि, भारी बारिश की संभावना अभी नहीं दिख रही है.

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार  सेटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अगले 48 घंटों तक राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. उमस का असर फिलहाल बना रहेगा. वैज्ञानिक एसके पटेल बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी हो रही है, जिससे औसत वर्षा में भी कमी आई है. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण बिहार के पटना सहित एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के कारण दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से अधिक है.

इसके साथ ही रडार और सेटेलाइट तस्वीरों के आधार पर अगले 24 से 48 घंटों में पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे. दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और उत्तरी बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. उमस भरा मौसम बना रहेगा. आज 24 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि शेष जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इन 11 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है, इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आपको बता दें कि 23 जुलाई तक बिहार में सामान्य से 28% कम बारिश हुई है. केवल पश्चिम चंपारण, सीवान और किशनगंज में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि शेष जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक बारिश की कमी समस्तीपुर, सहरसा और सारण में देखी जा रही है, जहां सामान्य से 50% से अधिक कमी है. फिलहाल, सबसे अधिक बारिश किशनगंज में हुई है.

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

July 24, 2024 July 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की रैंकिंग्स में गिरावट, रूट टेस्ट रैंकिंग्स में शीर्ष भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की रैंकिंग्स में गिरावट, रूट टेस्ट रैंकिंग्स में शीर्ष
Next Article दो भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली दो भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?