By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मैं सभी यहूदियों को मार डालूंगा, अमेरिका में बच्चों को कुचलने जा रहा था पाकिस्तानी; मुश्किल से बची जान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > मैं सभी यहूदियों को मार डालूंगा, अमेरिका में बच्चों को कुचलने जा रहा था पाकिस्तानी; मुश्किल से बची जान…
विदेश

मैं सभी यहूदियों को मार डालूंगा, अमेरिका में बच्चों को कुचलने जा रहा था पाकिस्तानी; मुश्किल से बची जान…

Last updated: 2024/05/31 at 12:53 AM
Share
4 Min Read
मैं सभी यहूदियों को मार डालूंगा, अमेरिका में बच्चों को कुचलने जा रहा था पाकिस्तानी; मुश्किल से बची जान…
SHARE

अमेरिका से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक सनकी पाकिस्तानी ड्राइवर ने ब्रुकलिन यहूदी स्कूल के बाहर छात्रों और एक रब्बी को कुचलने की कोशिश की। रब्बी यहूदियों के धार्मिक गुरु को कहते हैं।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी ड्राइवर कथित तौर पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि “मैं सभी यहूदियों को मार डालूंगा”। 

फ्लैटबश शोमरिम सुरक्षा गश्ती दल के वीडियो फुटेज में ड्राइवर को गाड़ी की स्पीड बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। घटना सुबह लगभग 11.25 बजे की है।

ड्राइवर को कैनारसी में येशिवा के बाहर यहूदियों की ओर मुड़ते हुए और फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाते हुए देखा जा सकता है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कथित हमलावर की पहचान 58 वर्षीय असगर अली के रूप में हुई है, जो एक पाकिस्तानी अप्रवासी और कैब ड्राइवर है। बताया जा रह है कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है। 

इस समय NYPD (न्यूयॉर्क पुलिस) के हेट क्राइम टास्क फोर्स द्वारा उसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार रात असगर अली से पूछताछ की।

अली पर हत्या के प्रयास, हमले के प्रयास और घृणा अपराधों सहित एक दर्जन से अधिक आरोप लगे हैं।

हालांकि पुलिस को नहीं लगता कि यह हमला आतंकवाद से संबंधित है और उसे ऑनलाइन कट्टरपंथी समूहों से जोड़ने वाले कोई सबूत नहीं मिले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, असगर अली, 2011 मॉडल की सफेद क्राउन विक्टोरिया कार चला रहा था। गुरुवार को वह मेसिव्टा नचलास याकोव स्कूल के सामने ईस्ट 55वीं स्ट्रीट पर मुड़ा और अचानक ऑर्थोडॉक्स कपड़े पहने छात्रों की ओर मुड़ गया।

फिर उसने ब्लॉक का चक्कर लगाया और वापस लौटकर दो और छात्रों और एक रब्बी को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, अली ने कथित तौर पर चिल्लाया, “मैं सभी यहूदियों को मार डालूंगा।” 

गनीमत रही की सभी पीड़ित कार की टक्कर लगने से पहले बिल्डिंग के अंदर भागने में सफल रहे। सौभाग्य से, किसी को चोट नहीं आई। अधिकारियों ने मामले में पांच पीड़ितों को सूचीबद्ध किया है। तीन 18 वर्षीय, एक 41 वर्षीय व्यक्ति और एक 44 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

येशिवा में काम करने वाले रब्बी ट्वर्सकी ने उस भयावय घटना के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि असगर अली ने ईस्ट 56वीं स्ट्रीट के गलत साइड से गाड़ी चलाई और 30 से 40 छात्रों के समूह की ओर दौड़ाई।

ट्वर्सकी ने कहा, “मैं उनसे कहीं ज्यादा डरा हुआ हूं।” NY पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि अली शुरू में भाग गया, लेकिन शोमरिम सेफ्टी पैट्रोल ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

अली दो दशकों से अधिक समय से अमेरिका में रह रहा है। उसको हिरासत में लिया गया है और कोनी आइलैंड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

उसे “परेशान” व्यक्ति माना जाता है, जिसे 1998 में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे पहले भी चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें एक बार आपराधिक व्यक्तित्व के लिए गिरफ्तार किया गया था।

The post मैं सभी यहूदियों को मार डालूंगा, अमेरिका में बच्चों को कुचलने जा रहा था पाकिस्तानी; मुश्किल से बची जान… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 31, 2024 May 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वेष्टि और अंगवस्त्रम में पीएम मोदी पहुंचे कन्याकुमारी, शुरू की 45 घंटों की ध्यान साधना, देखें विडियो… वेष्टि और अंगवस्त्रम में पीएम मोदी पहुंचे कन्याकुमारी, शुरू की 45 घंटों की ध्यान साधना, देखें विडियो…
Next Article इमरान खान को बड़ी राहत, पाकिस्तानी सेना पर हमले के मामले में हुए बरी; एक साल पहले हुए थे दंगे… इमरान खान को बड़ी राहत, पाकिस्तानी सेना पर हमले के मामले में हुए बरी; एक साल पहले हुए थे दंगे…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?