By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 45 भारतीयों के शवों के लेकर कुवैत से आ रहा IAF का विमान, मुआवजे का भी ऐलान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > 45 भारतीयों के शवों के लेकर कुवैत से आ रहा IAF का विमान, मुआवजे का भी ऐलान…
विदेश

45 भारतीयों के शवों के लेकर कुवैत से आ रहा IAF का विमान, मुआवजे का भी ऐलान…

Last updated: 2024/06/14 at 11:12 AM
Share
5 Min Read
45 भारतीयों के शवों के लेकर कुवैत से आ रहा IAF का विमान, मुआवजे का भी ऐलान…
SHARE

कुवैत के मंगाफ में आग की घटना में 45 भारतीय मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद उनके शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान सी-130जे शुक्रवार सुबह खाड़ी देश से कोच्चि के लिए रवाना हुआ।

भारतीय दूतावास ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी विमान में सवार हैं। वह शुक्रवार सुबह कुवैत पहुंचे और उन्होंने शवों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ बात की।

कुवैत के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी कुवैत में विदेशी श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों और तीन फिलिपिन्स के नागरिकों के शवों की पहचान कर ली है।

आग में कम से कम 49 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

इससे पहले एक अधिकारी ने अनौपचारिक रूप से कहा कि कुवैत में उसके हेल्प डेस्क द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आग में 24 मलयाली मारे गए। उन्होंने बताया कि इनमें से 22 की पहचान हो गई है। 

कुवैत अग्नि कांड के बड़े अपडेट्स 

दिल्ली में अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायुसेना का सी-130जे  विमान शुक्रवार को शवों को वापस लाएगा। यह सबसे पहले कोच्चि में उतरेगा क्योंकि अधिकांश मृतक केरल के हैं।

उन्होंने कहा कि विमान के दिल्ली पहुंचने की भी उम्मीद है क्योंकि मारे गए कुछ भारतीय उत्तर भारत के राज्यों से भी हैं।

कुवैत के अधिकारियों ने शवों का पहले डीएनए टेस्ट किया। वहीं, अग्निशमन बल ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से इमारत में आग लगी थी।

कीर्ति वर्धन सिंह ने खाड़ी देश के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या, अल-सबाह और स्वास्थ्य मंत्री अहमद अब्देलवहाब अहमद अल-अवदी से मुलाकात की। उन्होंने मुबारक अल कबीर अस्पताल और जाबेर अस्पताल का भी दौरा किया, जहां कई घायल भारतीयों को भर्ती कराया गया था।

आग की घटना के बाद एक कुवैती नागरिक और कई विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। शेख फहाद ने गुरुवार को कुवैत के कई इलाकों में अवैध इमारतों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता के निर्देश दिए हैं। हालांकि उन्होंने मुआवजे की राशि का उल्लेख नहीं किया। 

एनआरआई व्यवसायी और यूएई स्थित लुलु ग्रुप के अध्यक्ष एमए यूसुफ अली ने कुवैत अग्नि त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

बुधवार रात को प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सहित अन्य के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रधान मंत्री मोदी ने मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और निर्देश दिया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करे। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि कुवैत की आग की घटना में मरने वालों में सात तमिल शामिल हैं। मृतकों की पहचान थूथुकुडी के वीरासामी मरियप्पन, तिरुचिरापल्ली के ई राजू, कुड्डालोर के कृष्णमूर्ति चिन्नादुरई, चेन्नई के रॉयपुरम के शिवशंकरन गोविंदन, तंजावुर के पी रिचर्ड, रामनाथपुरम के करुप्पन्नन रामू और विल्लुपुरम के मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है। 

आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा कि कुवैत में हाल ही में हुई आग की घटना में राज्य के तीन प्रवासी कामगारों की मौत हो गई। मृतकों में श्रीकाकुलम जिले के टी लोकानंदम, पश्चिम गोदावरी जिले के एम सत्यनारायण और एम ईश्वरुडु की पहचान की गई। 

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि त्रासदी में मारे गए 45 भारतीयों में से तीन की पहचान यूपी के निवासी के रूप में हुई है। मरने वालों में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के प्रवीण माधव सिंह, गोरखपुर के जयराम गुप्ता और अंगद गुप्ता शामिल हैं।

The post 45 भारतीयों के शवों के लेकर कुवैत से आ रहा IAF का विमान, मुआवजे का भी ऐलान… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 14, 2024 June 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे… G7 में ऋषि सुनक से ऐसे अंदाज में मिलीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, लोगों ने लिए जमकर मजे…
Next Article भीषण सड़क हादसा : ट्रक एवं ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल भीषण सड़क हादसा : ट्रक एवं ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?