By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज से आगाज, भारत का पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज से आगाज, भारत का पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ
खेल

ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज से आगाज, भारत का पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 1:53 PM
News Desk
Share
3 Min Read
ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज से आगाज, भारत का पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ
SHARE

ICC U-19 Women's T20 World Cup 2025: ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज 18 जनवरी से आगाज हो रहा है, जिसमें 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। निकी प्रसाद की अगुआई में भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 19 जनवरी को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। भारत 2023 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था और वह इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रुप में शिरकत कर रहा है।

भारत को मेजबान मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप A में रखा गया है। ग्रुप B में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। ग्रुप C में न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, समोआ और साउथ अफ्रीका हैं। ग्रुप D में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के मैच 23 जनवरी तक खेले जाएंगे, जिसके बाद 25 जनवरी से सुपर सिक्स मुकाबले शुरू होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 31 जनवरी को खेले जाएंगे और फिर 2 फरवरी को कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में फाइनल होगा।

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कब खेले जाएंगे?

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे शुरू होंगे।

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कहां देख पाएंगे?

जियोस्टार U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा। स्टार स्पोर्ट्स 2 पर भी मैचों का लाइव प्रसारण होगा। फैंस सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी स्टार स्पोर्ट्स 2 पर देख पाएंगे। 

ग्रुप A

  • भारत: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस। 
  • वेस्टइंडीज: समारा रामनाथ (कप्तान), असाबी कॉलेंडर, अबीगैल ब्राइस, केनिका कैसर, जहजारा क्लैक्सटन, डेनेला क्रीज, नैजानी कंबरबैच, एरिन डीन, अमिया गिल्बर्ट, त्रिशा हरदात, ब्रायना हैरीचरण, अमृता रामटहल, सेलेना रॉस, क्रिस्टन सदरलैंड, आलिया वीक्स। 
  • मलेशिया: नूर दानिया सियुहादा (कप्तान), नूर इज्जतुल सयाफिका, इरदीना बेह, नूर आलिया, सुआबिका मनिवन्नन, नूर इस्मा दानिया, सती नाजवाह, नूरिमन हिदायत, फातिन फकीहा अदानी, मार्सिया क़िस्टिना, नज़ातुल हिदायत हुस्ना, नेसरले येन, नूर आलिया बत्रिसिया, नूर ऐन, नुनी फारिनी। 
  • श्रीलंका: मनुदी नानायक्कारा (कप्तान), रश्मिका सेवंडी, सुमुदु निसानसाला, लिमांसा थिलाकरत्ने, विमोक्ष बालासूर्या, हिरुनी कुमारी, रश्मी नेथ्रांजलि, प्रमुदी मेथसारा, संजना कविंदी, दानुली थेनाकून, दहामी सनेथमा, शेहारा इंदुवारी, असेनी थलागुने, शशिनी गिम्हानी, चामुदी प्रबोदा। 

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कांकेर में आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल छत्तीसगढ़-कांकेर में आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल
Next Article छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना मंडावी ने छात्रावासों-आश्रमों का किया औचक निरीक्षण, अधीक्षिका को थमाया नोटिस छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना मंडावी ने छात्रावासों-आश्रमों का किया औचक निरीक्षण, अधीक्षिका को थमाया नोटिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?