By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला, इजरायल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी; नेतन्याहू का पलटवार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला, इजरायल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी; नेतन्याहू का पलटवार…
विदेश

जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला, इजरायल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी; नेतन्याहू का पलटवार…

Last updated: 2024/08/26 at 10:54 AM
Share
4 Min Read
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला, इजरायल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी; नेतन्याहू का पलटवार…
SHARE

इजरायल पर लगभग रॉकेट और ड्रोन की बौछार के साथ हमला करने के बाद भी हिजबुल्लाह का मन अभी भरा नहीं है।

Contents
कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए किया इजरायल पर हमला, अभी और करेंगेतीन फ्रंट की जंग में पहुंच गया है इजरायल, क्या कर पाएगा सामना

हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला ने इस हमले के बारे में बात करते  हुए कहा कि हम अभी हमले में हुए इजरायली नुकसान की जांच कर रहे हैं अगर हमें लगता है कि यह पर्याप्त नहीं है तो हम दोबारा हमला करेंगे।

हसन ने कहा कि समूह ने जानबूझकर बड़े हमले की योजना नहीं बनाई थी इसलिए हमने  इजरायल की राजधानी तेल अवीव और बेन गरियन एयरपोर्ट या फिर किसी नागरिक संस्थान को निशाना नहीं बनाया, हम चाहते तो सीधा वहां भी हमला कर सकते थे।

हिजबुल्लाह पर किए हमले के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमने उनके रॉकेट लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं। मैं यह बता देना चाहता हूं कि हम अपने देश की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं अगर कोई हम पर हमला करता है या चोट पहुंचाता है तो इसके बदले उसे कहीं ज्यादा चोट का सामना करना पड़ेगा।

हिजबुल्लाह पर हमारे द्वारा किया गया हमला अभी कहानी का अंत नहीं है, हम इससे भी कहीं ज्यादा ताकत के साथ हिजबुल्लाह पर हमला करेंगे।

कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए किया इजरायल पर हमला, अभी और करेंगे

नसरल्ला ने कहा कि अपने समूह के एक वरिष्ठ कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है, यह हमला और पहले हो जाता लेकिन क्षेत्र में इजरायल और अमेरिकी सेना की अधिकता के कारण हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ा।

नसरल्लाह ने कहा कि इजरायल जो दावा कर रहा है कि हमने 6 से 8 हजार रॉकेट और ड्रोन के साथ उस साथ उस पर हमला किया और उसने इनको हवा में ही मार गिराया, यह सब दावे झूठे हैं।

हमने केवल कुछ रॉकेट के साथ ही हमला किया उनमें से भी ज्यादातर इजरायल के हवाई क्षेत्र में पहुंचे और अपने टारगेट को हिट किया। केवल कुछ दर्जन रॉकेट ऐसे थे, जो कि आयरन डोम और अन्य कारणों से नष्ट हुए।

इससे पहले इजरायली सेना ने दावा किया था कि हिजबुल्लाह की तरफ से तेल अवीव और सैन्य अड्डों की तरफ किए गए हमले को विफल कर दिया है। इजरायल की एयर डिफेंस प्रणाली आयरन डोम के चलते सभी रॉकेटों को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया गया है।

सेना ने कहा था कि कुछ रॉकेट और ड्रोन जो जमीन से टकराए भी वह एक मुर्गी फार्म पर गिरे, जिससे कुछ मुर्गियों का नुकसान हुआ है।

तीन फ्रंट की जंग में पहुंच गया है इजरायल, क्या कर पाएगा सामना

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच इस हवाई लड़ाई से अब मिडिल-ईस्ट में एक और वॉर फ्रंट खुलने के आसार बनने लगे हैं। अमेरिका द्वारा गाजा में चल रही जंग को रोकने के लिए इजिप्ट में हमास और इजरायल के बीच शांति समझौता कराने की बात चल रही है तो ऐसे में यह हमला मिडिल-ईस्ट को एक नई उलझन की तरफ घकेल सकता है।

इजरायल इस समय तीन फ्रंट की लड़ाई में उलझा हुआ है, जिसमें वह गाजा में हमास के साथ उलझा हुआ है तो लेबनान में वह हिजबुल्लाह पर बमबारी करता रहता है।

उसी तरीके से ईरान भी अपनी धरती पर की गई हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेने के लिए तैयार बैठा है ऐसे में इजरायल और अमेरिका के लिए यह आसान नहीं होगा कि वह मिडिल-ईस्ट में चल रही इस जंग को खत्म करा पाएं।

The post जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला, इजरायल को हिजबुल्लाह की खुली धमकी; नेतन्याहू का पलटवार… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

August 26, 2024 August 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कैसे हुआ हिजबुल्लाह का जन्म, सऊदी समेत कई मुस्लिम देश इसे मानते हैं आतंकवादी… कैसे हुआ हिजबुल्लाह का जन्म, सऊदी समेत कई मुस्लिम देश इसे मानते हैं आतंकवादी…
Next Article खतरे में कपिल सिब्बल की कुर्सी? कोलकाता रेप केस में मिली चेतावनी, बार एसोसिएशन में हलचल… खतरे में कपिल सिब्बल की कुर्सी? कोलकाता रेप केस में मिली चेतावनी, बार एसोसिएशन में हलचल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?