By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हिज़्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल का फैसला: अरब लीग और यूरोपीय संघ की बातचीत का प्रभाव ?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > हिज़्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल का फैसला: अरब लीग और यूरोपीय संघ की बातचीत का प्रभाव ?
विदेश

हिज़्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल का फैसला: अरब लीग और यूरोपीय संघ की बातचीत का प्रभाव ?

Last updated: 2024/07/30 at 12:21 PM
Share
3 Min Read
हिज़्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल का फैसला: अरब लीग और यूरोपीय संघ की बातचीत का प्रभाव ?
SHARE

इजराइल के कब्जे वाली गोलान हाइट्स पर हुए हमले ने 12 बच्चों और एक किशोर की जान ले ली. इस हमले का आरोप यूनाइटेड स्टेट और इजराइल ने हिजबुल्लाह पर लगाया है. हालांकि, हिजबुल्लाह ने इस हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है. इस हमले के बाद से ही हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच ऑल आउट वार छिड़ने के संभावनाएं बढ़ गई हैं. जिसको लेकर अरब लीग, यूरोपीय यूनियन और दूसरे देशों के नेताओं ने चिंता जाहिर की है. यूरोपीय यूनियन के चीफ ने इस मसले को सुलझाने के लिए अरब लीग और लेबनान अधिकारियों से चर्चा की है. इजराइल ने हमले के जवाब में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया. इजराइल की वॉर कैबिनेट ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को हमले का जवाब देने के लिए तरीके और समय पर फैसला लेने की इजाजत दे दी है. अब नेतन्याहू सरकार तय करेगी कि हमले का जवाब कब और कैसे दिया जाएगा. नेतन्याहू पहले कह चुके हैं कि वे इस हमले का हिजबुल्लाह को कड़ा जवाब देंगे. वॉर कैबिनेट से अप्रूवल मिलने के बाद हिजबुल्लाह पर सख्त कार्रवाई के सभी रास्ते खुल गए हैं.

लेबनान सीमा पर बिगड़ते हालात को देखते हुए यूरोपीय यूनियन के चीफ ने अरब लीग और लेबनान अधिकारियों से मौजूदा हालात पर चर्चा की है. EU के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने बताया कि उन्होंने लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला हबीब और अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत से गोलान हाइट्स के मजदल शम्स शहर पर रॉकेट हमले के बारे में बात की है, जिसमें शनिवार को 12 बच्चे और किशोर मारे गए थे. बोरेल ने कहा कि चर्चा का केंद्र मजदल शम्स हमले की वजह, क्षेत्रीय युद्ध से बचने के तरीकों और गाजा में सीजफायर समझौता रहा. बोरेल ने सोशल मीडिया पर ये भी लिखा, “पहले ही बहुत सारे बच्चे मारे जा चुके हैं.” दुनिया के नेता जंग को रोकने और हिजबुल्लाह इजराइल तनाव को सुलझाने की कोशिशों में लगे हैं. वार प्लान पास होने के बाद देखना होगा कि क्या उनकी कोशिशें कामयाब होती हैं या एक और छोर पर युद्ध की शुरुआत हो जाएगी.

इजराइल इस हमले का जिम्मेदार हिजबुल्लाह को मान रहा है और उससे बदला लेने की तैयारी में जुट गया है. गोलान हाइट्स के ड्रूज शहर पर हुए इस हमले ने फुल फ्लेश वार का डर बढ़ा दिया है. इजराइल की धमकियों के बाद हिजबुल्लाह ने भी कहा है कि अगर फुल फ्लेश वार होता है, तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे. हिजबुल्लाह ने हमले को अंजाम देने से इनकार किया है, लेकिन उसने इजराइली सेना के ठिकानों पर अपने रोजाना होने वाले रॉकेट हमलों को भी जारी रखा है.

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

July 30, 2024 July 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में 15.18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की जल्द स्वीकृति, केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वासन
Next Article खाना बनाने से मना किया तो पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला खाना बनाने से मना किया तो पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?