By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घर पर फहराया इमरान खान की पार्टी का झंडा, वामपंथी बाप ने बेटे को उतार दिया मौत के घाट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > घर पर फहराया इमरान खान की पार्टी का झंडा, वामपंथी बाप ने बेटे को उतार दिया मौत के घाट…
विदेश

घर पर फहराया इमरान खान की पार्टी का झंडा, वामपंथी बाप ने बेटे को उतार दिया मौत के घाट…

Last updated: 2024/01/24 at 11:21 AM
Share
4 Min Read
घर पर फहराया इमरान खान की पार्टी का झंडा, वामपंथी बाप ने बेटे को उतार दिया मौत के घाट…
SHARE

पाकिस्तान में चुनाव को लेकर मची खींचातान के बीच हत्या और अपहरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

राजनीतिक मतभेद को लेकर पाकिस्तान में एक बाप ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले किस राजनीतिक दल का झंडा फहराया जाए इसको लेकर बाप और बेटे में झगड़ा हो गया।

इस पर गुस्साए पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पाकिस्तान की पेशावर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बाप ने पिस्तौत से बेटे का मार डाला

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेटा हाल ही में कतर से काम करके लौटा था। उसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में स्थित अपने घर पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी का झंडा फहराया था।

इसको लेकर बाप-बेटे में बहस तब छिड़ गई। जिला पुलिस अधिकारी नसीर फरीद ने कहा, “पिता ने अपने बेटे को घर पर पीटीआई का झंडा फहराने से मना किया, लेकिन बेटे ने इसे उतारने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह पीटीआई को नहीं छोड़ेगा।”

पुलिस ने बताया कि बेटे के इनकार करने से “बहस बढ़ गई और गुस्से में आकर पिता ने अपने 31 वर्षीय बेटे पर पिस्तौल से गोली चला दी।”

अस्पताल ले जाते समय बेटे की मौत हो गई। पुलिस पिता की तलाश कर रही है। आरोपी पिता के बारे में कहा जा रहा है कि वह राष्ट्रवादी अवामी नेशनल पार्टी (ANP) से जुड़ा था। वह अपने घर पर आवामी पार्टी का झंडा भी फहरा चुका था। 

बेहद पुराने हैं अवामी नेशनल पार्टी के तार

अवामी नेशनल पार्टी की बात करें तो यह पाकिस्तान में एक पश्तून राष्ट्रवादी, धर्मनिरपेक्ष और वामपंथी राजनीतिक दल है। पार्टी की स्थापना 1986 में अब्दुल वली खान ने की थी और इसके वर्तमान अध्यक्ष बाचा खान के पोते असफंदयार वली खान हैं।

बाचा खान को दुनिया खान अब्दुल गफ्फार खान या बादशाह खान के नाम से जानती है। भारत में अब्दुल गफ्फार खान को फ्रंटियर गांधी या सीमांत गांधी भी कहा जाता है।

पश्तूनों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बादशाह खान को साल 1987 में भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा था। 

हमारे उम्मीदवारों का हो रहा अपहरण- इमरान खान की पार्टी

8 फरवरी को होने वाले चुनावों से पहले पाकिस्तान में हर बार की तरह इस बार भी हिंसा का दौरा जारी है। उम्मीदवारों पर बम विस्फोटों और बंदूकों से हमला किया जा रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने 19 जनवरी को एक बयान में दावा किया कि खुफिया एजेंसियां आठ फरवरी के आम चुनाव से पहले उसके समर्थन वाले उम्मीदवारों को खुलेआम प्रताड़ित और उनका अपहरण कर रही हैं।

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि फैसलाबाद से पूर्व विधायक और पार्टी समर्थित उम्मीदवार ख्याल अहमद कास्त्रो को खुफिया एजेंसियों के कर्मियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया है। फैसलाबाद लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। खान की पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सादे कपड़े पहने लोगों ने फैसलाबाद की एक जिला अदालत के बाहर कैमरे के सामने कास्त्रो का अपहरण कर लिया।’’

पार्टी के महासचिव उमर अयूब ने कहा, ‘‘अदालत से जमानत मिलने के बाद भी कास्त्रो का दिन दहाड़े अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया, जो बेहद निंदनीय है।’’

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

January 24, 2024 January 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : दस हजार दीयों से जगमग हुआ तुरतुरिया धाम…
Next Article रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 29 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम… रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 29 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?