By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-महासमुंद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, शव को दफनाने के 6 महीने बाद खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-महासमुंद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, शव को दफनाने के 6 महीने बाद खुलासा
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-महासमुंद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, शव को दफनाने के 6 महीने बाद खुलासा

Last updated: 2024/06/05 at 5:45 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-महासमुंद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, शव को दफनाने के 6 महीने बाद खुलासा
SHARE

महासमुंद.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को किचन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल्स की मदद से लगभग 6 महीने बाद इस वारदात से पर्दा उठाया। आरोपी महिला देविका चंद्राकर सरकारी स्कूल में शिक्षिका है, वहीं उसका प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी पेशे से ज्योतिष है।

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कत्ल की यह वारदात पिछले साल 8 दिसंबर को हुई थी। जब नशे में धुत युपेश चंद्राकर अपनी पत्नी देविका से उसके अवैध संबंध को लेकर झगड़ रहा था। इसी दौरान देविका ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने फोन करके अपने प्रेमी मुकुंद को बुला लिया और खुद अपनी बेटी को लेने स्कूल चली गई। इसी दौरान मुकुंद ने उसके सिर पर कपड़ा लपेट दिया, जिसके चलते दम घुटने से युपेश चंद्राकर की मौत हो गई। इसके बाद मुकुंद एक दुकान से नायलॉन की रस्सी और पॉलिथिन खरीदकर लाया और शव को पॉलीथिन में अच्छे से लपेटकर दो दिन तक उसे वहीं रखा। वारदात के दो दिन बाद 10 दिसंबर को उसने एक हाथ ठेले वाले को बुलाया और शव को पेटी में डालकर अपने किराए के मकान पर ले गया। उसने ठेले वाले से कहा कि इसमें उसके ऑफिस का सामान है। उसी रात देविका अपनी बेटी को सुलाने के बाद मुकुंद के किराए के मकान पर आ गई, फिर दोनों ने मिलकर किचन में 4-5 फीट गहरा गड्ढा खोदा और उसमें नमक डालकर युपेश की बॉडी को दफना दिया। किसी को शक ना हो इसलिए दोनों ने उसके ऊपर फर्शी रखकर उसे अच्छे से सीमेंट से समतल भी कर दिया। लापता युपेश की खोजबीन के दौरान पुलिस ने जब उसके करीबियों की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसकी पत्नी की एक नंबर पर बहुत बात होती थी। वह नंबर मोहल्ले में ही रहने वाले मुकुंद त्रिपाठी का निकला।

इसके बाद पुलिस को दोनों के अफेयर होने व इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होने का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने मुकुंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला से अवैध संबंध और उसके पति की हत्या की बात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं आरोपियों की मदद करने वाली महिला की मां अंजनी चंद्राकर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

June 5, 2024 June 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राजनांदगांव-छत्तीसगढ़ में BJP के संतोष पांडेय ने दी भूपेश बघेल को शिकस्त, 44,411वोटों से हराया राजनांदगांव-छत्तीसगढ़ में BJP के संतोष पांडेय ने दी भूपेश बघेल को शिकस्त, 44,411वोटों से हराया
Next Article कर्नाटक कॉर्पोरेशन में करोड़ों के अवैध ट्रांसफर मामले में CBI की जांच शुरू कर्नाटक कॉर्पोरेशन में करोड़ों के अवैध ट्रांसफर मामले में CBI की जांच शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?