By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला, प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला, प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला, प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान

Last updated: 2024/08/13 at 8:15 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला, प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान
SHARE

कबीरधाम/भिलाई.

कबीरधाम जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को 280 किमी दूर केशकाल घाट में फेंक दिया। हत्या के बाद प्रेमी ने बेमेतरा की शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव को ठिकाने लगाने साथ देने वाले मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इस उलझे हुए प्रकरण को सुलझाने में तीन जिले कबीरधाम, बेमेतरा व कोंडागांव की पुलिस लगी रही। क्योंकि, प्रेमिका कबीरधाम जिले में शिक्षक थी। शव को कोड़ागांव जिले के केशकाल से बरामद किया। प्रेमी के शव को बेमेतरा पुलिस ने शिवनाथ नदी से बरामद किया है। इस वारदात के संबंध में कबीरधाम एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आठ अगस्त को सावित्री विश्वकर्मा पत्नी कृष्ण विश्वकर्मा ने पिपरिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दशरंगपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सपना विश्वकर्मा 23 जुलाई शाम चार बजे से शासकीय स्कूल बाघामुड़ा से घर के लिए निकली थी। लेकिन अभी तक घर नहीं आई है। रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की। गुम महिला के मोबाइल नंबर का सीडीआर लेकर अवलोकन किया गया, जिसके बाद संदेही राम आशीष उपाध्याय निवासी भिलाई नगर जिला दुर्ग व रघुनाथ साहू निवासी ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा की पतासाजी की गई। टीम लोकेशन के आधार पर भिलाई गई। भिलाई पहुंचकर लोकेशन लिया तो संदेही राम आशीष उपाध्याय का लोकेशन बेमेतरा-दुर्ग रोड में मिला। टीम बेमेतरा के लिए लौटी और जब फिर लोकेशन लिया गया तो संदेही राम आशीष उपाध्याय का फोन बंद था।

दूसरे संदेही रघुनाथ साहू निवासी ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा की पतासाजी की गई। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सपना विश्वकर्मा व उसका साथी राम आशीष उपाध्याय उसके घर में 1500 रुपये मासिक किराये पर रह रहे थे। दोनों के बीच हमेशा वाद-विवाद मारपीट होती रहती था। राम आशीष उपाध्याय 1-2 अगस्त की दरमियानी रात करीब तीन बजे फोन कर बताया कि घर में सांप घुस गया है। तुम तुरंत आ जाओ, तब किराये के घर में गया। जाकर देखा की सपना बिस्तर में मरी हुई हालत में पड़ी थी। मुझे देखने से ऐसा लगा कि राम आशीष उपाध्याय ही अपने साथी सपना विश्वकर्मा का झगड़ा के दौरान गला घोंटकर हत्या किया है। इसके बाद राम आशीष मुझे अपनी बाइक में बैठाकर भिलाई लेकर गया।

भिलाई में अपने घर से अपनी सफेद कलर की स्कॉर्पियो वाहन सीजी 07-एमबी-4577 को लेकर वापस ग्राम लोलेसर आया। दिन के करीब 11 बजे गए थे। दोनों ने मिलकर सपना के मृत शरीर को चादर में लपेटकर घर से बाहर निकालकर वाहन के पीछे में रखे व ग्राम लोलेसरा से धमतरी होते हुए केशकाल घाटी में शाम सात बजे पहुंचे। घाट में गाड़ी खड़ी कर सपना के शव को गाड़ी से निकालकर घाट के नीचे फेंक दिए। सहआरोपी रघुनाथ साहू के निशानदेही पर सपना के शव को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए घटनास्थल ग्राम लोलेसरा थाना बेमेतरा होने से थाना बेमेतरा को सौंपी जा रही है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय कंपनी के उद्घाटन पर बोले मुख्यमंत्री, खूब कमाओ और कर्मचारियों में बोनस बांटो अंतरराष्ट्रीय कंपनी के उद्घाटन पर बोले मुख्यमंत्री, खूब कमाओ और कर्मचारियों में बोनस बांटो
Next Article सड़क पर उतरा हिंदू समाज, बांग्लादेश में अत्याचार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन सड़क पर उतरा हिंदू समाज, बांग्लादेश में अत्याचार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?