By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के कनेक्शन केरल से जुड़ रहे! चर्चा में है रिनसन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > लेबनान में पेजर ब्लास्ट के कनेक्शन केरल से जुड़ रहे! चर्चा में है रिनसन
देश

लेबनान में पेजर ब्लास्ट के कनेक्शन केरल से जुड़ रहे! चर्चा में है रिनसन

Last updated: 2024/09/22 at 1:00 PM
Share
4 Min Read
SHARE

वायनाड। लेबनान में पेजर ब्लास्ट से कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी तादाद में लोग घायल भी हुए हैं जिसमें ज्यादातर हिज्बुल्लाह के लड़ाके बताए जा रहे हैं। दुनियाभर में इसकी चर्चा है कि आखिर पेजर किस कंपनी के जरिए हिज्बुल्लाह के पास पहुंचे थे। इन सबके बीच इन धमाकों को लेकर एक हैरान करने वाला केरल कनेक्शन सामने आया है।
हिज्बुल्लाह ने इन धमाकों के लिए इजरायल को ज़िम्मेदार ठहराया है। धमाकों के बाद दुनिया यह समझने की कोशिश कर रही है कि कैसे इजरायली जासूसी एजेंसियां पेजर से धमाके करते हैं। वहीं कंपनियों और शेल फर्मों के मकड़जाल में केरल में जन्मे एक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है, जो अब नॉर्वे का नागरिक है। मीडिया रिपोर्ट में बताया कि लेबनान में हुए पेजर विस्फोट के सिलसिले में मलयाली और अब नॉर्वे के नागरिक रेनसन जोस की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
पेजर के सौदे के पीछे एक बल्गेरियाई कंपनी, नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड का हाथ था। नॉर्टा ग्लोबल की स्थापना नॉर्वे के नागरिक रिनसन जोस ने की थी। रिनसन जोस मूल रूप से केरल के वायनाड स्थित मनंतावडी का रहने वाले है और आखिरी बार 2013 में वह अपने गृहनगर आया था। केरल के कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि रिनसन जोस का जन्म वायनाड में हुआ था और एमबीए पूरा करने के बाद वे नॉर्वे चला गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक रिनसन के पिता, जोस मूथेडम कपड़े सिलने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में उन्हें टेलर जोस के नाम से जाना जाता है। बुल्गारियाई सुरक्षा एजेंसी संस की जांच में पाया गया कि देश से ऐसा कोई शिपमेंट नहीं गुजरा, जिससे रिनसन जोस और उनके नॉर्टा ग्लोबल को मंजूरी मिली हो। बुल्गारिया की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा रिनसन जोस को क्लीन चिट दिए जाने से पहले ही भारत में, खास तौर पर उनके गृह राज्य केरल में उन्हे लेकर चर्चा हो रही है।
रिनसन के चचेरे भाई अजू जॉन ने बताया कि उन्होंने मुझे बुल्गारिया में अपनी किसी कंपनी या वहां अपने किसी व्यापारिक संबंध के बारे में कभी नहीं बताया। हम बहुत चिंतित हैं, क्योंकि यह आतंकवादी संगठनों पर हमले से जुड़ा मामला है। रिनसन का एक जुड़वां भाई जिनसन है, जो यूके में है और एक बहन आयरलैंड में है। यह पता चला कि रिनसन पिछले साल नवंबर में भारत आया था और जनवरी में वापस चला गया था। उनके चाचा थंकाचन ने बताया उन्हें उसकी नौकरी या उसके व्यवसाय के बारे में नहीं पता है। इन सबके बीच, यह जानना दिलचस्प है कि केरल में जन्मा एक शख्स कैसे उन लोगों की सूची में शामिल हो गया जिनके तार किसी भी तरह से पेजर से जुड़े हो सकते हैं। हिज्बुल्लाह सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हज़ारों पेजर के फटने के बाद सबका ध्यान इस तरफ गया कि पेजर निर्माता कंपनी कौन हैं?
रिपोर्ट के मुताबिक कागजों पर यह बीएसी कंसल्टिंग थी जिसने गोल्ड अपोलो के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन वास्तव में सौदे के पीछे नॉर्टा ग्लोबल पेजर थी। यह मध्य पूर्व-केंद्रित वेबसाइट द क्रैडल थी जिसने नॉर्टा ग्लोबल को रिनसन जोस से जोड़ा। रिपोर्ट में नॉर्टा ग्लोबल की स्थापना 2022 में नॉर्वेजियन नागरिक रिनसन जोस ने की थी। बुल्गारिया की सुरक्षा एजेंसी द्वारा की गई जांच ने रिनसन जोस और उनके नॉर्टा ग्लोबल को क्लीन चिट दे दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे पेजर का निर्माण वास्तव में किसने किया था।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

September 22, 2024 September 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-जगदलपुर में फरार नक्सली गिरफ्तार, गोपनीय सैनिक की तीन साल पहले की थी हत्या
Next Article आयकर विभाग का सौम्या चौरसिया की मां पर एक्शन, करोड़ों की सम्पत्ति अटैच, सोमवार को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई आयकर विभाग का सौम्या चौरसिया की मां पर एक्शन, करोड़ों की सम्पत्ति अटैच, सोमवार को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?