By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह….

News Desk
Last updated: 2025/05/18 at 4:26 PM
News Desk
Share
5 Min Read
CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह….
SHARE

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को मौसम ने कुछ राहत दी है . राजधानी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में शनिवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक शुरू हो गई . आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल.

Contents
क्यों बदल रहा है मौसम? बस्तर और सरगुजा में अधिक प्रभाव तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील दुर्ग में बारिश के बाद भी बना गर्मी का रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने रविवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट रायपुर, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिलों के लिए लागू किया गया है . इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इससे पहले बीते चार दिनों से प्रदेश के सभी पांचों संभागों में यलो अलर्ट जारी था . अब मौसम की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट का स्तर बढ़ाया गया है.

तापमान में गिरावट, लोगों को राहत

वर्तमान मौसम परिवर्तन का एक अहम कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है . इसके प्रभाव से राज्य का तापमान औसतन 5 डिग्री तक नीचे आ गया है. शनिवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक था. वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था. रात का न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे. बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक का दौर चलता रहा . मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से यह बदलाव हो रहा है. यह ट्रफ लाइन महाराष्ट्र से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल तक फैली हुई है, जिससे नमी युक्त हवाएं आ रही हैं और बादल बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है .

वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर से होकर अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में प्रवेश करता है. यह ठंडी हवाएं लेकर आता है, जो अपने साथ बारिश की संभावना करता है .

बस्तर और सरगुजा में अधिक प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर और सरगुजा संभागों में बिजली गिरने और तेज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना सबसे अधिक है. इन क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं . इसके बाद भी अगले 3 दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है. हालांकि, उस दौरान हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा.

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज हवाओं और संभावित बिजली गिरने की स्थिति में सतर्क रहें. खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.

दुर्ग में बारिश के बाद भी बना गर्मी का रिकॉर्ड

दुर्ग जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि देर रात को गरज-चमक और बारिश होने से गर्मी में थोड़ी राहत जरूर मिली है. न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से कम था. राजनांदगांव, दुर्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादलों का घना जमाव रहा, जिससे रात को तेज बारिश देखने को मिली.

छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले इस मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने जैसी आपदाओं से सतर्क रहने की जरूरत है. आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी रह सकती है.

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk May 18, 2025 May 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article घर के सामने से ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए बिजली कंपनी थमा रही डेढ़ लाख का बिल घर के सामने से ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए बिजली कंपनी थमा रही डेढ़ लाख का बिल
Next Article गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा आरोप, राहुल गांधी घोप रहे देश की पीठ में छुरा गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा आरोप, राहुल गांधी घोप रहे देश की पीठ में छुरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?